spot_img
spot_img

हैरी पॉटर के #Actor Paul Ritter का निधन, ब्रेन ट्यूमर से थे पीड़ित

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive  desk  : हैरी पॉटर के एक्टर Paul Ritter का ब्रेन ट्यूमर के कारण निधन हो गया। Paul Ritter ब्रेन ट्यूमर से काफी समय से जिंदगी और मौत से लड़ रहे थे और आखिर में वो जिंदगी की जंग हार गए। रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि उन्होंने सोमवार शाम को इलाज के दौरान आखिरी सांस ली। पॉल के दुनिया को अलविदा कहने के बाद फैंस और कई सेलेब्रिटीज सदमे में दिखाई दे रहे हैं। कई लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर श्रद्धांजलि दी है।

 

इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर में कुएं से मिली व्यक्ति की लाश, तीन दिन से था लापता

पॉल ने ब्रेन ट्वयूमर होने के बारे में किसी  को जानकारी नहीं दी 

पॉल रिटर की उम्र 54 वर्ष थी और उनके परिवार में पत्नी पॉली और दो बच्चे फैंक और नोह हैं। पॉल के निधन की जानकारी उनकी टीम के प्रतिनिधी ने दी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पॉल ने ब्रेन ट्वयूमर होने के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं दी थी। ऐसे में ये खबर सभी के लिए चौंकाने वाली है। बताया ये भी जा रहा है कि पॉल इस बीमारी के इलाज के दौरान उतनी परेशानियां नहीं हुईं, जितनी आम तौर पर लोगों को होती हैं।

इसे भी पढ़ें :क्या हुआ ऐसा की मरीज़ अस्पताल के छज्जे पर चढ़कर देने लगा कूदने की धमकी…

ट्विटर एकाउंट के जरिए पॉल रिटर को श्रद्धांजलि दी गई

James Bond फिल्म फ्रेंचाइजी की ओर से ऑफिशियल ट्विटर एकाउंट के जरिए पॉल रिटर को श्रद्धांजलि दी गई है। जिसमें लिखा गया- ‘पॉल रिटर, जो क्वांटम ऑफ सोलेस में एक व्यक्ति हाइन्स के तौर पर दिखे थे, उनका आज दुखद निधन हो गया। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार और करीबियों के साथ हैं।

 

इसे भी पढ़ें :अब बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ के बाद ‘कबीर सिंह’ की एक्ट्रेस निकिता दत्ता भी हुईं कोरोना पॉजिटिव

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

21 जून को छुट्टी नहीं! योग दिवस पर खुलेंगे झारखंड के सभी सरकारी स्कूल…

Ranchi : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

WMO की रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता, 34 साल में दोगुनी हुई गर्मी की रफ्तार…

Kohramlive : कभी बर्फीले पहाड़ों, घने जंगलों और जीवनदायिनी...

El Niño Return: फिर लौट आया ‘मौसम का खलनायक’, बढ़ी चिंता…

Kohramlive : धरती का पारा लगातार चढ़ रहा है...

भारतीयों से तुरंत देश छोड़ने की अपील, हाई अलर्ट जारी…

Kohramlive : ईरान और इस्राइल के बीच बढ़ते सैन्य...