spot_img
spot_img

RCB बनी IPL 2026 की बादशाह, फाइनल में दिखा चैंपियन वाला दम…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : क्रिकेट के मैदान पर रविवार की रात इतिहास लिखा गया। करोड़ों प्रशंसकों की धड़कनों में बसने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आखिरकार वह कर दिखाया, जिसका इंतजार पिछले 18 वर्षों से किया जा रहा था। IPL 2026 के रोमांचक फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराकर RCB ने दूसरी बार IPL ट्रॉफी अपने नाम कर ली। जैसे ही जीत का आखिरी क्षण आया, स्टेडियम “आरसीबी… आरसीबी…” के नारों से गूंज उठा। खिलाड़ियों की आंखों में खुशी के आंसू थे और करोड़ों फैंस की वर्षों पुरानी कसक एक झटके में खुशी में बदल गई।

कोहली के संघर्ष को मिला इनाम

IPL के पहले सीजन से RCB का हिस्सा रहे विराट कोहली के लिए यह जीत किसी सपने के सच होने से कम नहीं थी। तीन बार फाइनल हारने का दर्द झेल चुकी टीम ने इस बार इतिहास बदल दिया। मैच खत्म होते ही कोहली भावुक नजर आये। साथी खिलाड़ियों ने उन्हें कंधों पर उठा लिया। यह सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं थी, बल्कि 18 वर्षों के संघर्ष, उम्मीद और विश्वास की जीत थी। पूरे सीजन की तरह फाइनल में भी RCB ने बेखौफ क्रिकेट खेली। बल्लेबाजों ने रन बरसाये तो गेंदबाजों ने दबाव के क्षणों में शानदार प्रदर्शन कर गुजरात की उम्मीदों को तोड़ दिया। कोहली शुरू से अंत तक बने रहे। गुजरात टाइटंस ने मुकाबले में वापसी की कोशिश की, लेकिन RCB के खिलाड़ियों ने किसी भी मौके पर पकड़ ढीली नहीं होने दी। हर खिलाड़ी ने जिम्मेदारी निभाई और टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई।

फैंस की दीवानगी चरम पर

बेंगलुरु की सड़कों पर देर रात तक जश्न का माहौल रहा। हजारों प्रशंसक टीम की जर्सी पहनकर सड़कों पर उतर आये। पटाखों की गूंज, ढोल-नगाड़ों की थाप और “ई साला कप नामदे” के नारे आखिरकार “ई साला कप नम्दे” में बदल गये। सोशल मीडिया पर भी RCB ट्रेंड करती रही और लाखों प्रशंसकों ने टीम को बधाई दी।

सीजन भर रहा RCB का दबदबा

IPL 2026 में RCB ने शुरुआत से ही आक्रामक क्रिकेट खेली। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग—तीनों विभागों में टीम का प्रदर्शन शानदार रहा। कप्तान रजत पाटीदार की अगुवाई में टीम ने पूरे टूर्नामेंट में संतुलित और आत्मविश्वास से भरा खेल दिखाया।

इसे भी पढ़ें : IPL का ताज किसके सिर सजेगा, GT या RCB, कुछ पल में रिजल्ट…

इसे भी पढ़ें : 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने ऑरेंज कैप के बादशाह…

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन बोले, लोकतंत्र डर और हिंसा से नहीं, संवाद से चलता है…

इसे भी पढ़ें : कोडरमा के किचन सेंटर में धमाका, चार लोग बेतरह झुलसे…

इसे भी पढ़ें : पहली पत्नी रहते रचाई दूसरी शादी, पहुंचा जेल…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रजरप्पा के ‘अपने बाबू’ की विदाई, भावुक हुआ रजरप्पा डाक परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी कुछ लोग सिर्फ अपनी ड्यूटी नहीं...

थाना दिवस में सुनी गई जनता की आवाज…

Hazaribagh : आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर...

खेत की परिक्रमा करती गाय ने खींचा सबका ध्यान, उमड़ रही भीड़…

UP : यूपी के श्रावस्ती जिले का एक छोटा...

कांग्रेस बोली, HEC पर केवल घोषणायें हुईं, जमीनी काम नहीं…

Ranchi : झारखंड की औद्योगिक पहचान माने जाने वाले...