पहली पत्नी रहते रचाई दूसरी शादी, पहुंचा जेल…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh : रिश्तों में भरोसा सबसे बड़ी पूंजी माना जाता है, लेकिन जब उसी भरोसे को छल और धोखे की चोट लगती है तो मामला कानून के दरवाजे तक पहुंच जाता है। हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र में ऐसा ही एक मामला सामने आया, जहां धोखाधड़ी कर दूसरी शादी करने और मारपीट के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बड़कागांव के थानेदार दीपक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी वतन कुमार पर इल्जाम है कि उसने धोखाधड़ी कर दूसरी शादी करने, मारपीट करने और महिला उत्पीड़न से जुड़े गंभीर आरोप लगाये गये थे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की और आवश्यक साक्ष्य जुटाये। जांच के दौरान आरोपों से संबंधित पर्याप्त तथ्य और साक्ष्य सामने आये। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वह नापोखुर्द का रहनेवाला है। उसके पिता का नाम राजकुमार साव बताया गया। थानेदार ने कहा कि महिलाओं के साथ होने वाले उत्पीड़न, धोखाधड़ी और घरेलू हिंसा जैसे मामलों को गंभीरता से ले रही है। उन्होंने कहा, पीड़ितों को न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता है। किसी भी महिला के साथ अन्याय या धोखाधड़ी करने वालों को कानून के दायरे में लाया जायेगा।

इसे भी पढ़ें : सांसद बोले, मनोज और मनीष की जोड़ी विकास की गति को दोगुनी रफ्तार देगी…

इसे भी पढ़ें : चंद्रवंशी समाज ने होनहार बच्चों को किया सम्मानित…

इसे भी पढ़ें : गढ़वा जेल में बंदियों को बताया गया बच्चों का कानूनी हक…

इसे भी पढ़ें : खोये मोबाइल पाकर कई परिवारों के खिल उठे चेहरे…

इसे भी पढ़ें : बुजुर्ग की हाजत में बीती रात, 10 हजार लेकर छोड़ने का इल्जाम…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने ऑरेंज कैप के बादशाह…

Delhi : क्रिकेट की दुनिया में कभी-कभी ऐसे सितारे...

CM हेमंत सोरेन बोले, लोकतंत्र डर और हिंसा से नहीं, संवाद से चलता है…

Ranchi : पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के...

कोडरमा के किचन सेंटर में धमाका, चार लोग बेतरह झुलसे…

Koderma : कोडरमा के तिलैया के गांधी स्कूल रोड...

चंद्रवंशी समाज ने होनहार बच्चों को किया सम्मानित…

Hazaribagh : अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय समाज, चौपारण इकाई...