कोडरमा के किचन सेंटर में धमाका, चार लोग बेतरह झुलसे…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Koderma : कोडरमा के तिलैया के गांधी स्कूल रोड पर अचानक एक ऐसा धमाका हुआ जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। धमाके के बाद वहां चीख-पुकार, धुआं और अफरा-तफरी मच गई। वार्ड संख्या-24 स्थित एक किचन सेंटर में हुये ब्लास्ट में दुकान संचालक समेत चार लोग बेतरह झुलस गये। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और हर कोई यह सोचकर सहम गया कि अगर आग ने वहां रखे सभी गैस सिलेंडरों को अपनी चपेट में ले लिया होता, तो शायद पूरा इलाका तबाही की तस्वीर बन चुका होता।

गैस रिसाव के बाद हुआ जोरदार धमाका

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, किचन सेंटर में बड़े गैस सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में गैस भरने का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक गैस का तेज रिसाव शुरू हो गया। लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही जोरदार धमाका हुआ और आग की लपटें उठने लगीं। धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। आसपास मौजूद लोग जान बचाने के लिये इधर-उधर भागने लगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि दुकान में बड़ी संख्या में छोटे और बड़े गैस सिलेंडर रखे गये थे, जिससे खतरा और बढ़ गया था। घायलों में दुकान संचालक राहुल कुमार, बिहार के छपरा निवासी अजय राय, यूपी के गाजीपुर निवासी विनोद कुमार और गोरखपुर निवासी श्याम शरण प्रजापति शामिल हैं। घटना के तुरंत बाद सभी को इलाज के लिये स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे के बाद पूरे मामले को लेकर अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं। दुकान संचालक राहुल कुमार ने अवैध गैस रिफिलिंग के आरोपों को खारिज करते हुये मीडिया से कहा कि दुकान में कोई रिफिलिंग नहीं हो रही थी। उनके अनुसार खाना बनाने के दौरान गैस रिसाव हुआ, जिससे यह दुर्घटना हुई और केवल एक व्यक्ति झुलसा। वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि यहां लंबे समय से सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर गैस रिफिलिंग का काम किया जा रहा था। लोगों का कहना है कि कई बार इसको लेकर चिंता भी जताई गई थी।

इसे भी पढ़ें : पहली पत्नी रहते रचाई दूसरी शादी, पहुंचा जेल…

इसे भी पढ़ें : सांसद बोले, मनोज और मनीष की जोड़ी विकास की गति को दोगुनी रफ्तार देगी…

इसे भी पढ़ें : चंद्रवंशी समाज ने होनहार बच्चों को किया सम्मानित…

इसे भी पढ़ें : गढ़वा जेल में बंदियों को बताया गया बच्चों का कानूनी हक…

इसे भी पढ़ें : खोये मोबाइल पाकर कई परिवारों के खिल उठे चेहरे…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

IPL का ताज किसके सिर सजेगा, GT या RCB, कुछ पल में रिजल्ट…

New Delhi : महीनों से चली आ रही क्रिकेट...

15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने ऑरेंज कैप के बादशाह…

Delhi : क्रिकेट की दुनिया में कभी-कभी ऐसे सितारे...

CM हेमंत सोरेन बोले, लोकतंत्र डर और हिंसा से नहीं, संवाद से चलता है…

Ranchi : पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के...

पहली पत्नी रहते रचाई दूसरी शादी, पहुंचा जेल…

Hazaribagh : रिश्तों में भरोसा सबसे बड़ी पूंजी माना जाता...