IPL का ताज किसके सिर सजेगा, GT या RCB, कुछ पल में रिजल्ट…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

New Delhi : महीनों से चली आ रही क्रिकेट की महायात्रा अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है। लाखों दर्शकों की सांसें थमी हैं, करोड़ों आंखें टीवी स्क्रीन पर टिकी हैं और हर क्रिकेट प्रेमी के मन में सिर्फ एक सवाल है, IPL 2026 का ताज आखिर किसके सिर सजेगा? फाइनल में आमने-सामने दो ऐसी टीमें हैं, जिनकी पहचान बिल्कुल अलग है। एक तरफ है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), जिसने पूरे टूर्नामेंट में बेखौफ और आक्रामक क्रिकेट खेलकर विरोधियों को हैरान किया। दूसरी तरफ है गुजरात टाइटंस (GT), जिसने धैर्य, रणनीति और संतुलित खेल के दम पर एक बार फिर फाइनल का टिकट कटाया। क्रिकेट के जानकारों का मानना है कि यह सिर्फ दो टीमों की टक्कर नहीं, बल्कि दो अलग-अलग सोच और रणनीतियों की लड़ाई भी है। RCB पूरे सीजन में आक्रामक अंदाज में खेलती रही है। कप्तान रजत पाटीदार की अगुआई में टीम ने कई मुकाबलों में विपक्षी टीमों पर शुरुआत से ही दबाव बनाया। वहीं गुजरात टाइटंस ने जल्दबाजी नहीं की। टीम ने हर मैच में धैर्य और संतुलन का परिचय दिया और यही वजह है कि पांच वर्षों में तीसरी बार वह फाइनल तक पहुंचने में सफल रही।

क्या विराट के साथ लौटेंगे फिल सॉल्ट?

फाइनल से पहले RCB की सबसे बड़ी चर्चा ओपनिंग जोड़ी को लेकर है। पूरे सीजन में विराट कोहली और फिल सॉल्ट की जोड़ी ने विपक्षी गेंदबाजों की नींद उड़ाई। लेकिन सॉल्ट के चोटिल होने के बाद वेंकटेश अय्यर ने जिम्मेदारी संभाली और टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या फिल सॉल्ट फाइनल में वापसी करेंगे? अगर ऐसा हुआ तो RCB की बल्लेबाजी और खतरनाक हो सकती है। वहीं वेंकटेश अय्यर इम्पैक्ट प्लेयर की भूमिका निभा सकते हैं। RCB की सफलता में बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों की भी बड़ी भूमिका रही है। अनुभवी भुवनेश्वर कुमार और ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने नई गेंद से कई टीमों को शुरुआती झटके दिये हैं। दोनों गेंदबाज पावरप्ले में विकेट निकालने में माहिर साबित हुये हैं। फाइनल में भी इनकी नजर गुजरात के मजबूत शीर्ष क्रम पर होगी।

इसे भी पढ़ें : 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने ऑरेंज कैप के बादशाह…

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन बोले, लोकतंत्र डर और हिंसा से नहीं, संवाद से चलता है…

इसे भी पढ़ें : कोडरमा के किचन सेंटर में धमाका, चार लोग बेतरह झुलसे…

इसे भी पढ़ें : पहली पत्नी रहते रचाई दूसरी शादी, पहुंचा जेल…

इसे भी पढ़ें : सांसद बोले, मनोज और मनीष की जोड़ी विकास की गति को दोगुनी रफ्तार देगी…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

RCB बनी IPL 2026 की बादशाह, फाइनल में दिखा चैंपियन वाला दम…

Kohramlive : क्रिकेट के मैदान पर रविवार की रात...

15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने ऑरेंज कैप के बादशाह…

Delhi : क्रिकेट की दुनिया में कभी-कभी ऐसे सितारे...

CM हेमंत सोरेन बोले, लोकतंत्र डर और हिंसा से नहीं, संवाद से चलता है…

Ranchi : पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के...

कोडरमा के किचन सेंटर में धमाका, चार लोग बेतरह झुलसे…

Koderma : कोडरमा के तिलैया के गांधी स्कूल रोड...

पहली पत्नी रहते रचाई दूसरी शादी, पहुंचा जेल…

Hazaribagh : रिश्तों में भरोसा सबसे बड़ी पूंजी माना जाता...