Kohramlive : पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी के साथ सोनारपुर दौरे के दौरान हाथापाई की घटना के बाद राज्य सरकार ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है। सरकार ने उन्हें अब X कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान करने का फैसला किया है। नई व्यवस्था के तहत तीन सुरक्षाकर्मी चौबीसों घंटे उनके साथ तैनात रहेंगे। इससे पहले उनकी सुरक्षा में दो गार्ड लगाये गये थे। तृणमूल कांग्रेस में ममता बनर्जी के बाद सबसे प्रभावशाली नेताओं में गिने जाने वाले अभिषेक बनर्जी पार्टी की रणनीति तैयार करने में अहम भूमिका निभाते हैं। पूर्ववर्ती सरकार के दौरान उन्हें ‘जेड-प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई थी, लेकिन वर्ष 2026 में सत्ता परिवर्तन के बाद सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई थी।
बताया जाता है कि मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari के नेतृत्व में हुई समीक्षा के बाद अभिषेक बनर्जी की जेड-प्लस सुरक्षा वापस ले ली गई थी। उनके आवास के बाहर तैनात अतिरिक्त पुलिस बल को भी हटा दिया गया था। इसके बाद उन्हें केवल दो सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराये गये थे। बीते शनिवार को सोनारपुर दौरे के दौरान हुई हाथापाई की घटना के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। शुरुआती जांच में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रातभर अभियान चलाकर इलाके के CCTV और वीडियो फुटेज की जांच की तथा आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की। खबर है कि पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
इसे भी पढ़ें : लाउडस्पीकर के साथ सड़क पर उतरी हजारीबाग पुलिस… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : NTPC के आंगन में बच्चों ने रंगों से उकेरा स्वच्छ भारत का सपना…
इसे भी पढ़ें : RCB बनी IPL 2026 की बादशाह, फाइनल में दिखा चैंपियन वाला दम…
इसे भी पढ़ें : IPL का ताज किसके सिर सजेगा, GT या RCB, कुछ पल में रिजल्ट…
इसे भी पढ़ें : 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने ऑरेंज कैप के बादशाह…










