spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

एयर इंडिया को मिला नया ‘कप्तान’…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : आसमान की ऊंचाइयों को छूने की तैयारी कर रही एयर इंडिया को अब एक नया सारथी मिल गया है। देश की इस ऐतिहासिक एयरलाइन की कमान अब विमानन जगत के एक अनुभवी और चर्चित चेहरे के हाथों में होगी। एयर इंडिया के निदेशक मंडल ने बुधवार को टेवोल्डे गेबरमारियम को कंपनी का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और प्रबंध निदेशक (MD) नियुक्त करने का ऐलान किया है। वह वर्तमान CEO कैंपबेल विल्सन की जगह लेंगे। एयर इंडिया ने कहा कि नये CEO के चयन के लिये एक विशेष समिति की निगरानी में दुनिया भर के अनुभवी विमानन विशेषज्ञों की तलाश की गई। बोर्ड ऐसे नेतृत्व की तलाश में था, जिसके पास बड़े स्तर पर एयरलाइन बदलाव लागू करने का अनुभव हो, परिचालन व्यवस्था को मजबूत करने की क्षमता हो, सुरक्षा मानकों और ग्राहक सेवा में उत्कृष्टता का रिकॉर्ड हो, वैश्विक स्तर पर लाभदायक विस्तार का अनुभव हो। इन सभी कसौटियों पर टेवोल्डे गेबरमारियम को सबसे उपयुक्त पाया गया।

एक क्षेत्रीय एयरलाइन को बनाया दुनिया की पहचान

टेवोल्डे गेबरमारियम का नाम विमानन उद्योग के सफलतम अधिकारियों में गिना जाता है। उन्होंने एक दशक से अधिक समय तक इथियोपियन एयरलाइंस ग्रुप के CEO के रूप में जिम्मेदारी संभाली। उनके नेतृत्व में इथियोपियन एयरलाइंस ने जबरदस्त विस्तार किया और एक क्षेत्रीय एयरलाइन से बदलकर अफ्रीका की सबसे बड़ी, सबसे लाभदायक और सम्मानित एयरलाइन समूहों में अपनी पहचान बनाई। उनके कार्यकाल में कंपनी का राजस्व कई गुना बढ़ा और विमान बेड़े का आकार भी काफी विस्तारित हुआ।

एयर इंडिया के लिये अनुभव होगा बड़ी ताकत

एयर इंडिया ने कहा कि गेबरमारियम को जटिल एयरलाइन संचालन, संगठनात्मक बदलाव, वैश्विक हब तैयार करने, विमान रखरखाव (MRO) सुविधाओं और विमानन प्रशिक्षण व्यवस्था को मजबूत करने का लंबा अनुभव है। ऐसे समय में जब एयर इंडिया अपने पुनर्गठन के शुरुआती दौर से आगे बढ़कर तेज विकास के रास्ते पर बढ़ रही है, उनका अनुभव कंपनी के लिये बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एयर इंडिया के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने कहा कि कैंपबेल विल्सन के नेतृत्व में एयरलाइन ने स्थिरीकरण, एकीकरण और नये विमानों की खरीद जैसे महत्वपूर्ण काम पूरे किये। अब एयर इंडिया के सामने अगला लक्ष्य है विश्वस्तरीय वैश्विक एयरलाइन बनना, सेवा गुणवत्ता बढ़ाना और भारतीय विमानन की नई पहचान तैयार करना।

“ऐतिहासिक ब्रांड की जिम्मेदारी सम्मान की बात”

अपनी नियुक्ति पर टेवोल्डे गेबरमारियम ने कहा कि एयर इंडिया जैसे ऐतिहासिक ब्रांड का नेतृत्व करना उनके लिये सम्मान की बात है। उन्होंने भरोसा जताया कि भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के साथ कदम मिलाते हुये एयर इंडिया को एक विश्वस्तरीय एयरलाइन बनाने के लिये कर्मचारियों, बोर्ड और सभी साझेदारों के साथ मिलकर काम करेंगे।

इसे भी पढ़ें :

9वीं और 11वीं के छात्रों के लिए बड़ा फैसला…

UP : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board)...

बिहार सरकार के 17 बड़े फैसले…

Bihar : CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार...

ग्रामीण छात्रों के लिये करियर मार्गदर्शन पर सेमिनार… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची के कांके स्थित हैदर इंस्टीट्यूट...

दुर्गा पूजा से पहले 44 ट्रेनें रद्द, राजधानी डायवर्ट…

Kohramlive : दुर्गा पूजा से पहले रेल यात्रियों की...

RAC टिकट वालों के लिये रेलवे का बड़ा गिफ्ट…

Kohramlive : रेल के सफर में कई बार टिकट...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

9वीं और 11वीं के छात्रों के लिए बड़ा फैसला…

UP : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board)...

बिहार सरकार के 17 बड़े फैसले…

Bihar : CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार...

ग्रामीण छात्रों के लिये करियर मार्गदर्शन पर सेमिनार… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची के कांके स्थित हैदर इंस्टीट्यूट...

दुर्गा पूजा से पहले 44 ट्रेनें रद्द, राजधानी डायवर्ट…

Kohramlive : दुर्गा पूजा से पहले रेल यात्रियों की...

RAC टिकट वालों के लिये रेलवे का बड़ा गिफ्ट…

Kohramlive : रेल के सफर में कई बार टिकट...