Kohramlive Desk : अब कोरोनारोधी वैक्सीन Covishield Vaccine की कीमत आधी से भी कम हो गई है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला का कहना है कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने निजी अस्पतालों के लिए कोविशील्ड वैक्सीन की कीमत 600 रुपये से घटाकर 225 रुपये करने का फैसला किया है। केंद्र सरकार के साथ चर्चा के बाद SII ने निजी अस्पतालों के लिए COVISHIELD वैक्सीन की कीमत 600 रुपये से घटाकर 225 रुपये प्रति खुराक करने का निर्णय लिया है। उन्होंने 18+ एज ग्रुप के लिए बूस्टर डोज लगाने के केंद्र के फैसले की सराहना की है।
18 से अधिक उम्र के सभी लोग ले सकते हैं बूस्टर डोज
अब Covisheild, Covaxin और Covovax को 225 में निजी वैक्सीन केंद्रों और अस्पतालों में GST के साथ लिया जा सकेगा। बता दें कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए 18 साल की उम्र से अधिक के लोगों को भी प्रिकॉशन यानी बूस्टर डोज लगवाने की अनुमति का फैसला दे दिया है। अब वयस्क लोग 10 अप्रैल से प्राइवेट सेंटर जाकर बूस्टर डोज लगवा सकते हैं।
तीसरी खुराक जरूरी
ICMR के डीजी डॉ. बलराम भार्गव के अनुसार, वायरस का एक वैरिएंट दूसरे वैरिएंट के खिलाफ प्रोटेक्शन नहीं देता है, इसलिए तीसरी लहर में रि-इन्फेक्शन के मामले देखे गए। मतलब समय के हिसाब से लोगों की रोग प्रतिरोध क्षमता कम होने लगती है, इसलिए तीसरी खुराक इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए जरूरी हो जाती है। वैक्सीनेशन ने गंभीर बीमारी, अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों और मौतों की संख्या को कम किया है।

इसे भी पढ़ें :भाकपा माओवादी जितेंद्र उरांव चढ़ा पुलिस के हत्थे, 26 जनवरी को लगाया था पर्चा
इसे भी पढ़ें :BSEB ने जारी किया इंटर कंपार्टमेंटल परीक्षा का शेड्यूल, 25 अप्रैल से दो सिटिंग में होगा एग्जाम
इसे भी पढ़ें :भारत मौसम विज्ञान विभाग का Twitter Account हुआ हैक!
इसे भी पढ़ें :एक दूसरे को बचाने के प्रयास में नदी में डूबे, घर में मचा कोहराम
इसे भी पढ़ें :Panchayat Election 2022 : झारखंड में पंचायत चुनाव का ऐलान, यहां जानिये पूरा शेड्यूल
इसे भी पढ़ें :CUET 2022 के लिए Registration शुरू, इन स्टेप्स से करें आवेदन
इसे भी पढ़ें :रांची में इस शख्स का सिर हुआ धड़ से अलग, देखें कैसे…
इसे भी पढ़ें :एक दूसरे को बचाने के प्रयास में नदी में डूबे, घर में मचा कोहराम
इसे भी पढ़ें :एकतरफा प्यार बन गई सजा, देंखे कैसे
इसे भी पढ़ें :“मेरे बिस्तर पर नहीं आई तो…” बोलने वाले अय्याश दारोगा का हुआ क्या हाल, देखे वीडियो…
इसे भी पढ़ें : सावधान : अब ना चैटिंग, ना सेटिंग, ना वेटिंग, देखे वीडियो..








