spot_img
spot_img
spot_img

CUET 2022 के लिए Registration शुरू, इन स्टेप्स से करें आवेदन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk :  कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET 2022) (Common University Entrance Test) के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 7 अप्रैल से शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 6 मई है। अभ्यर्थी इस बात का ध्यान दें कि फॉर्म निर्धारित तारीख तक भर दें, क्योंकि इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी का फॉर्म एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा। आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख – 6 मई रात 11.55 तक है। 13 भाषाएं हिंदी (13 languages Hindi), अंग्रेजी (English), उर्दू (Urdu), तमिल (Tamil), तेलुगु (Telugu), कन्नड़ (Kannada), मलयालम (Malayalam), गुजराती (Gujarati), मराठी (Marathi), उड़िया (Oriya), बंगाली (Bengali), असमिया (Assamiya) और पंजाबी (Punjabi) में होने वाली ये परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में ली जाएगी।

45 विश्वविद्यालय हो रहे शामिल

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी सीयूईटी में देशभर के सभी 45 केंद्रीय विश्वविद्यालय शामिल हो रहे हैं। इससे पहले तक यूजीसी की ओर से सेंट्रल यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन किया जाता था। हालांकि, इसमें सभी केंद्रीय विवि शामिल नहीं होते थे। कई बड़े विश्विद्यालय अपनी परीक्षाएं अलग से आयोजित कराते थे। हालांकि, सीयूईटी में इन सभी को एक ही प्लेटफॉर्म पर ले आया गया है।

दरअसल, कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (Common University Entrance Test) की परीक्षा को लेकर अब तक NTA की ओर से कोई निर्धारित तारीख जारी नहीं की गई है, लेकिन यह माना जा रहा है कि परीक्षा जुलाई के पहले सप्ताह में आयोजित की जा सकती है। एग्जाम डेट जारी होने के बाद अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे। ऑफिशियल वेबसाइट पर डिटेल्स दी गई है।

दिल्ली यूनिवर्सिटी और जेएनयू ने भी लागू किया CUET

अब 12वीं के नंबर पर नहीं होगा सेंट्रल यूनिवर्सिटी(Central University) में एडमिशन। यूजीसी ने सभी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के लिए CUET परीक्षा अनिवार्य कर दिया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी और जेएनयू में भी एडमिशन के लिए अब CUET परीक्षा को अनिवार्य कर दिया गया है। एनटीए द्वारा जल्दी परीक्षा की तारीख की घोषणा की जाएगी।

ऐसे करें आवेदन (apply like this)

1. छात्र सबसे पहले CUET की ऑफिशियल वाबसाइट samarth.edu.in पर जाएं।
2. इसके बाद आप होम पेज पर दिए गए (CUET 2022) के लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आप अपना रजिस्ट्रेशन करें।
4. इसके बाद आपसे मांगी गई जानकारी को दर्ज कर लॉगिन करें।
5. अब आप आवेदन फॉर्म भरना शुरू कर सकते हैं।
6. इसके बाद आप आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
7. आप भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट निकल कर जरूर रख लें।

इतनी देनी होगी फीस

सामान्य वर्ग के छात्रों को परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए 650 रुपए की फीस लगेगी। वहीं ईडब्ल्यूएस/ओबीसी श्रेणी के छात्रों को 600 रुपए और SC/ST/PWBD श्रेणियों के उम्मीदवारों को 550 रुपए के शुल्क का भुगतान करना होगा।

इसे भी पढ़ें : झारखंड प्रशासनिक सेवा के 18 अधिकारी इधर से उधर, जानिये कौन कहां गये

इसे भी पढ़ें : जब दीपिका ने कहा था, ‘मैं रणबीर को कंडोम का पैकेट गिफ्ट करना चाहूंगीं’ तब क्या हुआ था देखें

इसे भी पढ़ें : झारखंड प्रशासनिक सेवा के 18 अधिकारी इधर से उधर, जानिये कौन कहां गये

इसे भी पढ़ें : इस हाल में मिला IDBI बैंक का कलेक्शन एजेंट, घरवाले बोले…

इसे भी पढ़ें : वाह रे JAC Board… 10वीं की परीक्षा में एक सवाल के सभी विकल्‍प गलत, देखिये…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में अपराध पर ऐसे लगेगा लगाम, अनुसंधान की बढ़ेगी गुणवत्‍ता, डीजीपी ने खींचा खाका

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...

झारखंड जेल में 340 पदों पर वैकेंसी, पूर्व सैनिकों के लिये मौका ही मौका…

Ranchi : सेना और अर्द्धसैनिक बलों से सेवानिवृत्त जवानों...

वैभव के छोटे भाई का बड़ा धमाका, क्या कर डाला… जानें

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट को वैभव सूर्यवंशी के रूप...

262 युवाओं के हाथों में नौकरी, CM ने दी जिम्मेदारी की सीख…

Ranchi : झारखंड मंत्रालय के सभागार में बुधवार का...