kohramlive desk : भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) का ट्विटर अकाउंट (Twitter account) हैक हो गया है। प्रोफाइल फोटो (Profile photo) भी खाली नजर आ रहा है। हैकर्स (Hackers) ने इसे हैक करके इस पर एनएफटी ट्रेडिंग शुरू कर दी है। इसमें एक पिन किया गया संदेश दिखाई दे रहा है जो एनएफटी ट्रेडिंग (nft trading) से जुड़ा है। मौसम विभाग का कहना है कि इसे दोबारा हासिल करने की कोशिशें की जा रही हैं। इसमें संदेश लिखा दिख रहा है- बीन्ज ऑफिशियल कलेक्शन (Beanz Official Collection) के सामने आने के मौके पर हमने अगले 2 घंटे के लिए कम्युनिटी के सभी सक्रिय एनएफटी ट्रेडर्स (NFT Traders) के लिए एक एयरड्रॉप खोल दिया है!

India Meteorological Department’s Twitter account hacked pic.twitter.com/3Z9cvXuyFf
— ANI (@ANI) April 9, 2022
ट्वीट लगातार किए जा रहे है
इस हैंडल से लगातार ट्वीट किए जा रहे हैं और लोगों को मेंशन किया जा रहा है। हालांकि अभी तक हैकर्स ने किसी तरह का आपत्तिजनक ट्वीट नहीं किया है। इस पर लोगों को मेंशन करके ट्वीट किए जा रहे हैं। इसमें एक मोशन ग्राफिक्स भी पोस्ट किया गया है जिसके साथ Beanz की वेबसाइट भी दी गई है।
सीएम योगी का भी ट्विटर हैंडल हुआ था हैक
आपके बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दफ्तर का ट्विटर हैंडल (@CMOfficeUP) हैक हो गया था। हैक करने वाले ने अकाउंट की डीपी भी बदल दी थी। ठीक इसी तरह मौसम विभाग की डीपी में भी कोई तस्वीर नहीं दिख रही है। वह भी पूरी तरह खाली पड़ी है।
In celebration for the reveal of the Beanz Official Collection, we have opened up an airdrop to all active NFT traders in the community for the next 2 hours!
Claim Your Beanz
🔗 https://t.co/t40jmy6f0lTake the red bean fren 🉐 pic.twitter.com/UDOBxWXfy4
— . (@Indiametdept) April 9, 2022


इसे भी पढ़ें :JSSC ने 727 पदों पर निकाली वैकेंसी, जानें कब से करना है अप्लाई
इसे भी पढ़ें :एक दूसरे को बचाने के प्रयास में नदी में डूबे, घर में मचा कोहराम
इसे भी पढ़ें :Panchayat Election 2022 : झारखंड में पंचायत चुनाव का ऐलान, यहां जानिये पूरा शेड्यूल
इसे भी पढ़ें :CUET 2022 के लिए Registration शुरू, इन स्टेप्स से करें आवेदन
इसे भी पढ़ें :रांची में इस शख्स का सिर हुआ धड़ से अलग, देखें कैसे…
इसे भी पढ़ें :एक दूसरे को बचाने के प्रयास में नदी में डूबे, घर में मचा कोहराम
इसे भी पढ़ें :एकतरफा प्यार बन गई सजा, देंखे कैसे
इसे भी पढ़ें :“मेरे बिस्तर पर नहीं आई तो…” बोलने वाले अय्याश दारोगा का हुआ क्या हाल, देखे वीडियो…
इसे भी पढ़ें : सावधान : अब ना चैटिंग, ना सेटिंग, ना वेटिंग, देखे वीडियो..








