Ranchi : झारखंड के पंचायत चुनाव (Jharkhand Panchayat Election 2022) का ऐलान हो गया है। गवर्नर रमेश बैस ने इसकी मंजूरी दे दी। चुनाव आयोग ने आज यानी शनिवार को तारिखों की घोषणा कर ही। चुनाव चार चरणों कराने का फैसला लिया गया है। इसमें 4 मई, 9 मई, 24 मई और 27 मई को वोटिंग होगी। अप्रैल के तीसरे सप्ताह में नोमिनेशन की प्रक्रिया शुरू की जायेगी, वहीं मतगणना जून में होगी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और मुखिया का चुनाव होगा। वोटिंग के लिए ईवीएम के जगह बैलेट पेपर इस्तेमाल किये जायेंगे।
यहां याद दिला दें कि पंचायत चुनाव 2020 दिसंबर में ही होना था। कोरोना के कारण यह टाल दिया गया था। इस चुनाव में ग्राम पंचायत सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया और जिला परिषद सदस्य का चुनाव होगा। झारखंड में 536 जिला परिषद सदस्य, 4345 मुखिया, 53479 ग्राम पंचायत सदस्य और 5347 पंचायत समिति सदस्य का मतदान होगा।

इसे भी पढ़ें : रामनवमी में उपद्रवियों पर पुलिस-प्रशासन की पैनी नजर, लोहरदगा-लातेहार में क्या है तैयारी
इसे भी पढ़ें : बाप ही निकला हत्यारा, बताया- कैसे किया 5 साल की मासूम बच्ची का मर्डर
इसे भी पढ़ें : पम्प पर गया था लूटने, धरा गया, पर पुलिस ने क्या किया… देखें CCTV फुटेज
इसे भी पढ़ें : पेट में था बच्चा, जीने नहीं दिया प्रतिमा को… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : मेहरबान है पुलिस, बिगड़ न पाया कुछ माफिया तंत्र का, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : “मेरे बिस्तर पर नहीं आई तो…” बोलने वाले अय्याश दारोगा का हुआ क्या हाल, देखे वीडियो…












