DUMKA : दुमका जिला में नदी में डूबकर फिर दो बच्चों की मौत हो गई। एक सप्ताह में इस तरह की तीसरी घटना है। अब तक 6 बच्चों की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि शनिवार को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के भुरकुंडा गांव स्थित ब्राह्मणी नदी में नहाने गए 2 बच्चे डूब गए। इनकी पहचान अमित पंडित व विशाल पंडित के रूप में की गई है। दोनों बच्चों की उम्र 8 से 10 वर्ष के बीच थी।
निजी वाहन चालक हैं दोनों बच्चों के पिता
मृतक के भाई छोटू पंडित ने बताया कि दोनों नहाने के लिए गए थे। अमित पंडित पहले नदी में उतरा था। इस दौरान वह गहरे पानी में डूबने लगा। छोटा भाई विशाल पंडित बड़े भाई को बचाने के लिए पानी में कूद गया। एक दूसरे को बचाने के प्रयास में दोनों डूब गए। दोनों बच्चों के शवों को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया है। बच्चों के पिता संजू पंडित पेशे से निजी वाहन चालक हैं।

इसे भी पढ़ें : झारखंड प्रशासनिक सेवा के 18 अधिकारी इधर से उधर, जानिये कौन कहां गये
इसे भी पढ़ें : जब दीपिका ने कहा था, ‘मैं रणबीर को कंडोम का पैकेट गिफ्ट करना चाहूंगीं’ तब क्या हुआ था देखें
इसे भी पढ़ें : झारखंड प्रशासनिक सेवा के 18 अधिकारी इधर से उधर, जानिये कौन कहां गये
इसे भी पढ़ें : इस हाल में मिला IDBI बैंक का कलेक्शन एजेंट, घरवाले बोले…
इसे भी पढ़ें : वाह रे JAC Board… 10वीं की परीक्षा में एक सवाल के सभी विकल्प गलत, देखिये…
इसे भी पढ़ें : झारखंड में अपराध पर ऐसे लगेगा लगाम, अनुसंधान की बढ़ेगी गुणवत्ता, डीजीपी ने खींचा खाका















