Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से लेकर ओरमांझी तक इन दिनों आसमान जैसे आग उगल रहा है। दोपहर में सड़कें सूनी दिखती है। पेड़ों की छांव भी गर्म महसूस होने लगी है और गर्म हवायें लोगों की सांसें तक भारी कर रही हैं। ओरमांझी के Community Health Centre Ormanjhi में रोजाना दो से तीन मरीज लू लगने की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। स्थिति को देखते हुये अस्पताल प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। CHC ओरमांझी की प्रभारी डॉ. रेणु बाखला ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील करते हुये कहा कि दिन के 11 बजे से शाम 4 बजे तक तेज धूप और गर्म हवाओं का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। उन्होंने साफ कहा कि बहुत जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें, और खाली पेट कभी बाहर न जायें। डॉ. रेणु बाखला ने बताया कि लू से प्रभावित मरीजों के इलाज के लिये अस्पताल में दवाइयों, बेड और मेडिकल टीमों की पूरी व्यवस्था कर ली गई है। अस्पताल प्रशासन लगातार मरीजों की निगरानी कर रहा है ताकि किसी भी गंभीर स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी है कि ज्यादा से ज्यादा पानी और ORS का सेवन करें, सिर को गमछा, टोपी या छाते से ढककर बाहर निकलें, बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें, धूप से लौटने के बाद तुरंत ठंडा पानी न पियें एवं शरीर में कमजोरी महसूस होते ही आराम करें। डॉ. बाखला ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को चक्कर आना, उल्टी होना, तेज कमजोरी या बेचैनी महसूस हो तो इसे हल्के में न लें। उन्होंने लोगों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में इलाज कराने और ORS घोल पीने की सलाह दी, ताकि शरीर में पानी और नमक की कमी को तुरंत पूरा किया जा सके। सुने क्या बोली डॉ रेणु बाखला….
लू से बचने का फार्मूला बता गई डॉ रेणु… देखें वीडियो#jharkhandupdate #ranchi #ormanjhi #heatwave #heatwavealert pic.twitter.com/vYc1epPZZz
— KohramLive (@KohramLive) May 23, 2026
इसे भी पढ़ें : जंगल का खौफ हथकड़ी में कैद, 5 लाख का था ईनाम…
इसे भी पढ़ें : गढ़वा में बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, इनपर होगी कार्रवाई…
इसे भी पढ़ें : तपती धूप में युवाओं ने सिखाया लू से बचने का तरीका…
इसे भी पढ़ें : झारखंड में एक साथ कई IAS अफसर इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें : झारखंड में अब कोई वोटर नहीं छूटेगा, 23 मई को हर बूथ पर…






