Ranchi : झारखंड में इन दिनों गर्मी अपने चरम पर है। सबसे गर्म पलामू और अन्य जिलों में लू से कई लोगों की मौत की भी खबर है। वहीं गर्मी की वजह से बीमार लोगों से अस्पताल भरे है। इस बीच रांची पुलिस ने चिलचिलाती धूप में तैनात अपने ट्रैफिक सिपाहियों को कुछ राहत देने का मन बनाया है। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। अब ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के लिए AC वाला हेलमेट मंगवाया गया है ताकि उन्हें गर्मी से कुछ राहत मिल सके। रांची के ट्रैफिक SP कैलाश करमाली ने बताया कि एक हेलमेट की कीमत करीब बीस हजार रुपये है। अगर हेलमेट का फीडबैक बढ़िया रहा तो सभी पुलिसकर्मियों को हेलमेट दिये जायेंगे। फिलहाल दो ही हेलमेट मंगाये गये हैं। वैसे ट्रैफिक विभाग की तरफ से ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को रोज ग्लूकोज और अन्य चीजे दी जा रही है। ताकि वे बीमार न पड़े।
इसे भी पढ़ें :स्ट्रांग रूम के अंदर-बाहर कड़ा पहरा, थ्री लेयर सिक्योरिटी… जानें
इसे भी पढ़ें :तेजस्वी यादव ने BJP पर बोला हमला… जानें क्या
इसे भी पढ़ें :डूबने से दो मासूमों के निकल गये प्राण… जानें
इसे भी पढ़ें :ड्यूटी के दौरान दारोगा की मौ*त…
इसे भी पढ़ें :सुनीता केजरीवाल की बढ़ सकती है मुसीबत… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें :रेपिस्टों का कुछ नहीं बिगड़ा, शर्म से झुक गया सबका माथा
इसे भी पढ़ें :गिरफ्तार पांच महिलाओं की बातें सुन ठनक गया पुलिस का माथा… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :भाजपा प्रत्याशी के काफिले की गाड़ी ने तीन को रौंदा, मचा बवाल…














