Ranchi : आने वाले पर्व-त्योहार में किसी तरह की कोई खलल ना पड़े, इसे लेकर रांची पुलिस ने कमर कस ली। सुरक्षा के तगड़ा इंतजाम कर लिये गये हैं। उपद्रवियों से निपटने की पूरी तैयारी कर ली गई है। पुलिस कप्तान किशोर कौशल और सिटी एसपी अंशुमान कुमार की देखरेख में पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल भी किया गया। वहीं रांची पुलिस ने पोस्टर जारी कर लोगों से अपील की है। पोस्टर में लिखा गया है कि…
- मुहर्रम पर्व के अवसर पर किसी भी प्रकार के भ्रामक सूचना, फोटो, वीडियो एवं धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी सोशल मीडिया पर ना करें।
- रांची पुलिस द्वारा ऐसे भ्रामक सूचना/फोटो/वीडियो एवं धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी सोशल मीडिया पर शेयर करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध सुसंगत धारा के तहत कार्रवाई की जाएगी।
- सोशल मीडिया पर बनाए गये ग्रुप एडमिन अपने-अपने ग्रुप में इस तरह के पोस्ट ना होने दें।
- भड़काऊ मैसेज व वीडियो पोस्ट करने वालों की सूचना या इस संबंध में कोई भी जानकारी तत्काल अपने नजदीकी पुलिस थाने को दें या साइबर सेल, रांची के मोबाइल नंबर 8987790674 पर वाट्सएप्प या कॉल कर उपलब्ध करायें ताकि ऐसे लोगों पर विधि सम्मत कार्रवाई की जा सके।
- सूचना देने वालों की पहचान गुप्त रखी जायेगी।




इसे भी पढ़ें : जनजातीय जीवन दर्शन का झलक दिखला जाएगा झारखंड जनजातीय महोत्सव
इसे भी पढ़ें : दिल्ली में नीति आयोग के शासी निकाय की बैठक में बोले सीएम हेमंत- रॉयल्टी के 1 लाख 36 हजार करोड़ का हो भुगतान
इसे भी पढ़ें : बड़का खेला करने से पहले धरा गये, सुनें क्या बोले एसपी
इसे भी पढ़ें : कोथाय रेखे चो ऐतो टका, चोलो बाड़ी ते, ना होले हो जाबे गोंडोगोल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : यहां के सेंट्रल जेल से मिले 19 मोबाइल, ऐसी जगह छिपाए गए थे फोन कि देख चकरा गया माथा
इसे भी पढ़ें : बदमाशों ने पहले कार को रुकवाया, फिर सुमन को गोलियों से भून डाला…देखें












