बदमाशों ने पहले कार को रुकवाया, फिर सुमन को गोलियों से भून डाला…देखें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : रविवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े कार सवार युवा व्यवसायी पर ताबड़तोड़ 5 राउंड फायरिंग की। जिसमें व्यवसायी की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुमन सिंह के रूप में हुई है। सुमन सिंह शेरघाटी के गोपालपुर के रहने वाले थे। घटना गया के शेरघाटी थाना क्षेत्र के अफजलपुर के पास नदी किनारे से गुजरने वाली सड़क पर हुई है। सुमन सिंह लाइन होटल और धरम कांटा चलाते थे। सुमन सिंह का शव नदी किनारे रेत पर पड़ा मिला। इस घटना की सूचना मिलते ही परिजन और गांव वाले आक्रोशित हो उठे हैं। आक्रोशितों ने गोपालपुर जाने वाली सड़क को जाम कर दिया। शव और उसकी कार को परिजन अपने गांव ले कर चले गए।

इधर, थानेदार राजकिशोर सिंह ने बताया कि पुलिस अपने स्तर से मर्डर के पीछे के कारणों की जांच कर रही है। हालांकि घटना कुछ देर पहले ही हुई है। सुमन सिंह अपनी कार से अफजलपुर से क्राॅस कर रहे थे। इसी बीच बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी कार को रुकवाया। फिर सुमन की कनपटी में दो गोली मार दी। आनन-फानन में सुमन सिंह को शेरघाटी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर, सड़क जाम कर रहे ग्रामीणों को पुलिस समझाने में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़ें : Asia Cup में रोहित शर्मा के साथ यह खिलाड़ी कर सकते है ओपनिंग : पार्थिव पटेल

इसे भी पढ़ें : Google ने 1 लाख से अधिक खराब कंटेंट और 5 लाख अकाउंट हटाए, यूजर्स ने की थी शिकायत

इसे भी पढ़ें : बिना पैसा करा सकते हैं Mahindra Scorpio-N की बुकिंग, बस करना होगा ये काम

इसे भी पढ़ें : इन नियमों को तोड़ा तो कटेगा भारी चालान, जान लें पेनाल्‍टी की लिस्ट

इसे भी पढ़ें : बीबी-बेटी का सिर कलम कर ली सेल्फी, देखें…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक और झटका, ब्रेड भी हुई महंगी… जानें कितनी

Kohramlive : महंगाई की मार अब सीधे किचन तक...

एक हफ्ते में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें नया रेट

Kohramlive : देश में महंगाई से जूझ रही जनता...

CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला, प्रिंसिपल पर मुकदमे की मंजूरी…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में चर्चित आरजी कर मेडिकल...

मोबाइल पर आती थी धमकी, फिर धरा गया सिरफिरा…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव में पिछले कई दिनों...

Paytm का नया ‘Pocket Money’ फीचर लॉन्च, कंट्रोल रहेगा मम्मी-पापा के पास…

Kohramlive : घर में अक्सर एक आवाज गूंजती है, ...