प्यास से तड़पता रहा रांची, खरीदकर पीना पड़ा पानी…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची में बुधवार का दिन प्यास और परेशानी के नाम रहा। सुबह से ही शहर के कई इलाकों में नलों में पानी नहीं आये। बूटी जलागार से निकलने वाली टाउन पाइपलाइन से जलापूर्ति बाधित होने के कारण करीब तीन लाख की आबादी प्रभावित रही। लोग बाल्टी, डिब्बे और बोतल लेकर इधर-उधर भटकते नजर आये। कई परिवारों को बाजार से पानी खरीदकर किसी तरह दिन गुजारना पड़ा।

बूटी से कोकर और कांटाटोली तक सूखे रहे नल

जल संकट का सबसे ज्यादा असर ईएमएस, बूटी, कोकर, कांटाटोली, सामलौंग, चुटिया, डंगराटोली, बहुबाजार, सिरमटोली, पत्थलकुदवा और कुरैशी मोहल्ला समेत कई इलाकों में देखने को मिला। दोपहर की तेज गर्मी में पानी नहीं मिलने से लोगों का गुस्सा भी बढ़ता रहा। घरों में पीने से लेकर खाना बनाने तक की समस्या खड़ी हो गई।

लो-वोल्टेज बना बड़ी वजह

Drinking Water and Sanitation Department Jharkhand के अभियंताओं के मुताबिक बूटी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में लो-वोल्टेज की समस्या के कारण जलापूर्ति बाधित हुई। हालांकि विभाग ने दावा किया कि देर रात कुछ इलाकों में सप्लाई बहाल की गई और गुरुवार तक स्थिति सामान्य कर दी जायेगी।

लाखों गैलन पानी बहा

एक तरफ लोग बूंद-बूंद पानी के लिये परेशान थे, दूसरी ओर नयासराय रेलवे फाटक के पास नूर हसन मैदान के समीप मुख्य पाइपलाइन फट गई। देखते ही देखते लाखों गैलन पीने का पानी सड़क पर बहने लगा। स्थानीय लोग यह दृश्य देखकर हैरान रह गये। सूचना मिलते ही विभाग ने तत्काल शटडाउन लिया और मरम्मत कार्य शुरू करने की बात कही।

दो दिनों से सूखी टंकियां

इधर HEC Sector 2 में भी पिछले दो दिनों से जलापूर्ति ठप रहने से लोग परेशान हैं। स्थानीय कुछ निवासियों ने बताया कि मंगलवार और बुधवार दोनों दिन पानी नहीं मिला, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो गई। विभागीय अभियंताओं के अनुसार हटिया डैम से सप्लाई जारी है, लेकिन समस्या लोकल फॉल्ट की वजह से हो सकती है। भीषण गर्मी के बीच राजधानी में पानी संकट ने लोगों की परेशानी कई गुना बढ़ा दी है। कहीं लोग पानी खरीद रहे हैं, कहीं बाल्टियां लेकर लाइन में खड़े हैं, तो कहीं फटी पाइपलाइन से बहते पानी को देखकर सिस्टम पर सवाल उठा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : रांची में निकला फ्लैग मार्च, ताकि कायम रहे अमन…

इसे भी पढ़ें : बेटा बंधुआ मजदूर, बाप पर 1 करोड़ का ईनाम…

इसे भी पढ़ें : बिहार में अब रफ्तार से दौड़ेगी तरक्की की ट्रेन, 962 करोड़ खर्च होंगे…

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन बोले, सखी मंडल अब गांव की नई ताकत बनेगा…

इसे भी पढ़ें : रांची के मैदान से भारत की जर्सी तक पहुंचे निखिल बारला…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

वैभव का विस्फोट, 29 गेंदों में 97 रन, तोड़ डाला इस दिग्गज का रिकॉर्ड… देखें

Kohramlive : न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल...

झुलसते झारखंड पर अब मेघों की दस्तक, इस रोज से बदलेगा मौसम…

Ranchi : झारखंड में भीषण गर्मी से परेशान लोगों...

खेत-खलिहान बचाने की तैयारी में जुटा प्रशासन…

Ranchi : रांची जिला समाहरणालय के बंद कमरों में...

रांची में निकला फ्लैग मार्च, ताकि कायम रहे अमन…

Ranchi : राजधानी रांची में अमन और भाईचारे की...

बेटा बंधुआ मजदूर, बाप पर 1 करोड़ का ईनाम…

Kohramlive : देश के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने...