रांची में निकला फ्लैग मार्च, ताकि कायम रहे अमन…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची में अमन और भाईचारे की फिजा बनाये रखने के लिये पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। रांची के हृदय स्थल माने जाने वाले फिरायालाल चौक से जिला प्रशासन और रांची पुलिस की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया। सायरन बजाती गाड़ियां, बाइक दस्ते पर सवार जवान और कदम से कदम मिलाकर चलते पुलिस अधिकारियों ने सड़कों पर सुरक्षा और विश्वास का एक अलग ही दृश्य झलका गये।

हिंदपीढ़ी, डेली मार्केट, डोरंडा समेत कई इलाकों में मार्च

फ्लैग मार्च सुजाता चौक, एकरा मस्जिद, कर्बला चौक, पथलकुदवा, चर्च रोड, थड़पखना मस्जिद, लालपुर, हिंदपीढ़ी, डेली मार्केट और कोतवाली जैसे संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस ने जुलूस मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। फ्लैग मार्च में रांची के रूरल SP, सिटी SP, SDO, कोतवाली ASP एवं कई सीनियर DSP मौजूद थे। अधिकारियों ने तैनात पुलिस बल को स्पष्ट निर्देश दिया कि पर्व के दौरान हर स्थिति पर पैनी नजर रखी जाये और किसी भी तरह की अफवाह या असामाजिक गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई हो।

RAF की कंपनी भी रही शामिल

फ्लैग मार्च में Rapid Action Force (RAF) की एक कंपनी भी शामिल रही। लोअर बाजार, हिंदपीढ़ी, चुटिया, डोरंडा, सदर और बरियातू थाना क्षेत्रों में बाइक दस्ते के साथ विशेष गश्ती अभियान चलाया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह फ्लैग मार्च आम लोगों के बीच भरोसा कायम रखने की पहल है। रांची पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कहीं कोई संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्व नजर आये तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। प्रशासन का कहना है कि बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराना उनकी पहली प्राथमिकता है।

इसे भी पढ़ें : बेटा बंधुआ मजदूर, बाप पर 1 करोड़ का ईनाम…

इसे भी पढ़ें : बिहार में अब रफ्तार से दौड़ेगी तरक्की की ट्रेन, 962 करोड़ खर्च होंगे…

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन बोले, सखी मंडल अब गांव की नई ताकत बनेगा…

इसे भी पढ़ें : रांची के मैदान से भारत की जर्सी तक पहुंचे निखिल बारला…

इसे भी पढ़ें : हेमंत कैबिनेट के 39 बड़े फैसले… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झुलसते झारखंड पर अब मेघों की दस्तक, इस रोज से बदलेगा मौसम…

Ranchi : झारखंड में भीषण गर्मी से परेशान लोगों...

खेत-खलिहान बचाने की तैयारी में जुटा प्रशासन…

Ranchi : रांची जिला समाहरणालय के बंद कमरों में...

प्यास से तड़पता रहा रांची, खरीदकर पीना पड़ा पानी…

Ranchi : राजधानी रांची में बुधवार का दिन प्यास...

बेटा बंधुआ मजदूर, बाप पर 1 करोड़ का ईनाम…

Kohramlive : देश के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने...