छठ को लेकर चार दिन चलेगी रांची-जयनगर ट्रेन, बुक कराएं टिकट

Date:

spot_img
  • 16, 18, 20 और 21 नवंबर को रांची से जयनगर के लिए चलेगी ट्रेन
  • 17, 19, 21 और 22 नवंबर को जयनगर से रांची वापस आएगी ट्रेन 

रांची : आस्‍था के महापर्व छठ को लेकर बिहार जाने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। रेलवे ने छठ के दौरान रांची-जयनगर train को अब चार दिन चलाने का निर्णय लिया है। रांची से यह ट्रेन 16, 18, 20 और 21 नवंबर को जयनगर के लिए चलेगी। वहीं 17, 19, 21 और 22 नवंबर को जयनगर से रांची के लिए वापसी करेगी। इससे संबंधित अधिसूचना रेलवे की ओर से जारी कर दी गई है। बता दें कि रांची-जयनगर train को पहले सिर्फ एक दिन चलाने का निर्णय लिया गया था। वहीं train दूसरे दिन वापस भी होने वाली थी। रेलवे के इस निर्णय से छठव्रतियों और बिहार जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

इसे भी पढ़ें :  पति का असली काति’ल कौन? Tara खोलेगी कोर्ट में राज…

यात्रियों को रिजर्वेशन कराना जरूरी

दक्षिण-पूर्व रेलवे की ओर से बताया गया कि रांची-जयनगर ट्रेन में यात्रा करने वाले लोगों के लिए रिजर्वेशन कराना जरूरी है। वहीं टाटा से छपरा जानेवाली ट्रेन में सीटें आरक्षित कराना जरूरी नहीं है, क्योंकि उसमें 7 सामान्य श्रेणी की बोगी जोड़ी गई है।

इसे भी पढ़ें : प्यार, धोखा, भरोसे का खून… Tara के इश्क का अंजाम, मारा गया सेना का जवान (VIDEO)

कोरोना के कारण लोगों की बढ़ी परेशानी

कोरोना के कारण इस बार छठ में बिहार जाने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बिहार के लिए ट्रेन चल नहीं रही है। बस में सोशल डिस्‍टेंसिंग के कारण आधे ही यात्री को ले जाने है। बस का भाड़ा इतना बढ़ गया है कि लोगों को छठ में घर जाने के लिए सोचना पड़ रहा है। वहीं पहले हर दिन पटना के लिए तीन ट्रेंने चलती थी, मगर कोरोना के कारण सभी ट्रेनें बंद है, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।

इसे भी पढ़ें : कड़ी सुरक्षा के बीच दुमका और बेरमो में मतदान शुरू

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

30 जुलाई से 11 अगस्त तक स्कूलों में छुट्टी का ऐलान…

Kohramlive : कांवड़ मेले को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग...

पति का हाल देख पत्नी रह-रहकर हो रही बेहोश, बेटे बेसुध…

Bokaro : रोजी-रोटी कमाने तमिलनाडु गये बोकारो के एक...

प्रेमी के जेल जाते ही उसके घर पहुंची प्रेमिका, फिर हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

Chatra : चतरा के हंटरगंज थाना क्षेत्र में प्रेमी...

शिक्षिका के पेट में नवजात की मौ’त मामले में बड़ा एक्शन, सस्पेंड…

Palamu : पलामू में शिक्षिका भारती पाण्डेय से जुड़े...

अगले तीन रोज इन जिलों में भारी बारिश और ठनका का अलर्ट…

Ranchi : झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय...