spot_img

कड़ी सुरक्षा के बीच दुमका और बेरमो में मतदान शुरू

Date:

spot_img
spot_img

रांची : झारखंड के दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर सुबह 7 बजे से Voting शुरू हो गया। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिला बल के साथ-साथ सीआरपीएफ को भी तैनात किया गया है। मतदान को लेकर मतदाताओं में भी उत्‍साह दिख रहा है। सुबह से ही मतदाता मतदान केंद्र पहुच रहे हैं।

बता दें कि बेरमो में सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक Voting होनी है, जबकि दुमका में सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक Voting होगी । कोरोना को लेकर सोशल वोटरों को सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन कराया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें :  पति का असली काति’ल कौन? Tara खोलेगी कोर्ट में राज…

दुमका विधानसभा सीट पर जेएमएम के बसंत सोरेन का मुकाबला पूर्व मंत्री और बीजेपी की लुईस मरांडी से है। बसंत सोरेन पूर्व सीएम शिबू सोरेन के बेटे और वर्तमान सीएम हेमंत सोरेन के छोटे भाई हैं। बसंत के जिताने के लिए हेमंत सोरेन ने पूरी ताकत झोंक दी। सीएम हेमंत सोरेन के साथ-साथ पार्टी के प्रमुख नेता और महागठबंधन के नेता भी दुमका में कैंप किए हुए थे। वहीं बीजेपी भी लुईस मरांडी को जिताने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। पार्टी के दिग्‍गज नेताओं ने प्रचार के दौरान दुमका में कैंप किया। कई जनसभाओं को संबोधित किया। नेताओं ने अपनी पारी खेल ली अब मतदाताओं की बारी है।

इसे भी पढ़ें : प्यार, धोखा, भरोसे का खून… Tara के इश्क का अंजाम, मारा गया सेना का जवान (VIDEO)

बता दें कि दुमका सीट पर 12 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं, जिसमें 7 निर्दलीय उम्मीदवार हैं। जबकि बेरमो सीट पर कांग्रेस ने राजेंद्र सिंह के बेटे कुमार जयमंगल को उतारा है। उनका मुकाबला बीजेपी के योगेश्वर महतो बाटुल से है। इस सीट से इस बार 16 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं।

दुमका सीट पर वोटरों की संख्या

  • कुल मतदाता 2,50,720
  • पुरुष मतदाता 1,26,210 
  • महिला मतदाता 1,24,510
  • नए पुरुष मतदाता 4472
  • नई महिला मतदाता 3621
  • कुल बूथों की संख्या 368

बेरमो सीट पर वोटरों की संख्या

  • कुल मतदाता 3,12,212
  • पुरुष मतदाता 1,64,194
  • महिला मतदाता 1,48,017
  • नए पुरुष मतदाता 4056
  • नई महिला मतदाता 3702
  • कुल बूथों की संख्या 468
  • अतिसंवेदनशील बूथ 100
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जनता उतरी सड़क पर तो जागा विभाग… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : बरसों से धूल, गड्ढों और उबड़-खाबड़...

CM हेमंत सोरेन बोले, जंगल बचेंगे तो झारखंड बचेगा…

Ranchi : झारखंड की पहचान उसकी हरियाली है, साल,...

रांची में पहली बार डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट, ये सब कुछ ले जाने पर मनाही…

Kohramlive : राजधानी रांची में फुटबॉल के सबसे पुराने...

रांची में राशन लेने वालों के लिये बड़ी खबर…

Ranchi : रांची के शहरी क्षेत्र के करीब दो...

एक ही परिवार के सात लोगों की मौ’त, कई इलाकों में मची चीख-पुकार…

Kohramlive : जम्मू-कश्मीर में मूसलाधार बारिश कहर बनकर टूट...