पति का हाल देख पत्नी रह-रहकर हो रही बेहोश, बेटे बेसुध…

Date:

spot_img

Bokaro : रोजी-रोटी कमाने तमिलनाडु गये बोकारो के एक प्रवासी मजदूर की ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। सोमवार को जब 32 साल के राजेश बाउरी का पार्थिव शरीर चास प्रखंड के उलगोड़ा पंचायत स्थित केशरीडीह गांव पहुंचा, तो पूरे गांव में मातम पसर गया। परिजनों की चीख-चिल्लाहट से माहौल गमगीन हो उठा। जानकारी के अनुसार, गरीबी के कारण राजेश करीब दो महीने पहले गांव के अन्य युवकों के साथ तमिलनाडु के मदुरै गये थे। वहां वे हाईटेक कैरियर प्रा. लि. के माध्यम से मारुति सुजुकी पार्ट्स कंपनी में काम कर रहे थे। शुक्रवार को ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। सहकर्मियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

राजेश की पत्नी प्रतिमा देवी पति के निधन के सदमे में बार-बार बेहोश हो रही थीं। वहीं उनके 8 साल के बेटे निशान और 5 साल के बेटे सोनू पिता का शव देखकर बेसुध हो गये। पूरे गांव की आंखें नम थीं। गौरतलब है कि पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र में एक महीने के भीतर यह तीसरे प्रवासी मजदूर की मौत है। इससे पहले महाराष्ट्र और तमिलनाडु में दो अन्य मजदूरों की भी संदिग्ध परिस्थितियों में जान जा चुकी है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नया LPG कनेक्शन लॉन्च, 4 घंटे में होगी डिलीवरी…

Kohramlive : इंडियन ऑयल ने ग्राहकों के लिए Indane...

एसी ट्रेन में जलाया दीया-अगरबत्ती, वीडियो वायरल…

Kohramlive : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से...

सगे भाई ने बहन के साथ किया ये काम, झकझोरने वाली वारदात…

UP : प्रेमी के साथ घर छोड़कर गई 22...

CJP ने दिया कल तक का अल्टीमेटम, वर्ना फिर होगा आंदोलन…

Kohramlive : जंतर-मंतर पर 36 दिनों तक चले प्रदर्शन...

ज्ञानेश्वरी यादव का कमाल, भारत को एक और पदक…

Kohramlive : भारत की महिला भारोत्तोलक ज्ञानेश्वरी यादव ने...