प्रेमी के जेल जाते ही उसके घर पहुंची प्रेमिका, फिर हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

Date:

spot_img

Chatra : चतरा के हंटरगंज थाना क्षेत्र में प्रेमी के जेल जाने के बाद उसकी प्रेमिका सीधे उसके घर पहुंच गई और पिछले दो दिनों से वहीं रहने की जिद पर अड़ी रही। इस दौरान गांव में हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। जानकारी के मुताबिक, नावाडीह के गौतम कुमार और बड़ीबीघा की युवती के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। युवती की शिकायत पर 27 जून को हंटरगंज थाना में युवक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। पुलिस कार्रवाई के बाद युवक ने कोर्ट में सरेंडर किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

बताया जा रहा है कि जेल में प्रेमी से मुलाकात करने के बाद युवती सीधे उसके घर पहुंची और वहीं रहने की जिद पकड़ ली। प्रेमी के परिजनों ने उसे घर में रखने से इनकार कर दिया, तो युवती ने घर में ताला लगा दिया और वहीं बैठ गई। परिजनों, ग्रामीणों, युवती के माता-पिता और पुलिस ने उसे काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने साफ कहा कि वह अपने प्रेमी के घर में ही रहेगी। फिलहाल हंटरगंज थाना पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाये हुये है। रविवार को स्थिति शांत रही, लेकिन यह प्रेम प्रसंग पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व चेयरमैन अरेस्ट…

Kohramlive : देशभर में पेपर लीक पर सियासी घमासान...

अस्पताल से डिस्चार्ज हुये सोनम वांगचुक, सबसे पहले जायेंगे यहां…

New Delhi : सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को गुरुग्राम...

शिक्षिका के पेट में नवजात की मौ’त मामले में बड़ा एक्शन, सस्पेंड…

Palamu : पलामू में शिक्षिका भारती पाण्डेय से जुड़े...