30 जुलाई से 11 अगस्त तक स्कूलों में छुट्टी का ऐलान…

Date:

spot_img

Kohramlive : कांवड़ मेले को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए हरिद्वार प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने सोमवार को प्रेस वार्ता में व्यवस्थाओं की जानकारी दी। DM ने बताया कि मेले के लिए सेक्टरवार अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। 30 जुलाई से 11 अगस्त तक स्कूलों में अवकाश रहेगा और ऑनलाइन कक्षायें संचालित होंगी। खाद्य सुरक्षा विभाग को मिलावटी खाद्य पदार्थों पर कार्रवाई और दुकानों पर रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से प्रदर्शित कराने के निर्देश दिये गये हैं।

SSP ने बताया कि पहली बार कांवड़ मेले में साइबर कमांडो तैनात किये जायेंगे, जो सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी रखेंगे। फर्जी, भ्रामक और AI जनरेटेड वीडियो पर तत्काल कार्रवाई होगी। साथ ही, डीजे वाहनों पर तय मानकों का सख्ती से पालन कराया जायेगा। मेले की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भारत के नाम एक और पदक…

Kohramlive : भारत की महिला भारोत्तोलक बिंदियारानी देवी ने...

सोशल मीडिया पर छाया PM मोदी का नया अंदाज, फॉलोअर्स में जबरदस्त उछाल…

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर...

NEET आंदोलन पर बिहार सरकार का बड़ा फैसला… जानें

Bihar : बिहार सरकार ने NEET/UG परीक्षा में कथित...

CJP का बड़ा ऐलान, वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल देंगे ₹1 करोड़

Kohramlive : नीट पेपर लीक आंदोलन का नेतृत्व कर...

नया LPG कनेक्शन लॉन्च, 4 घंटे में होगी डिलीवरी…

Kohramlive : इंडियन ऑयल ने ग्राहकों के लिए Indane...