Ranchi : रांची में आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित बच्चों के लिये निजी स्कूलों में पढ़ने का बड़ा अवसर सामने आया है। रांची के DC मंजूनाथ भजंत्री की पहल पर निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 के तहत निजी स्कूलों में 25% सीटों पर मुफ्त दाखिले की प्रक्रिया जारी है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च 2026 तय की गई है। अभिभावक निर्धारित पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जिले में कुल 117 मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में 1161 सीटें वंचित और कमजोर वर्ग के बच्चों के लिये आरक्षित की गई हैं। अब तक 383 छात्रों ने आवेदन किया है, 1059 सीटों के लिये आवेदन प्राप्त हुये हैं। लेकिन कई स्कूलों में अभी भी सीटें खाली हैं। जिला प्रशासन की समीक्षा में यह भी सामने आया कि 24 स्कूलों में एक भी आवेदन नहीं आया है। खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में आवेदन कम होने के कारण प्रशासन ने जागरूकता अभियान तेज करने का निर्देश दिया है। DC के निर्देश पर 7 मार्च को जिला स्तर पर सभी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारियों (BPO) के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंडवार आवेदन की स्थिति का आकलन किया गया और ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये गये।
गांव-गांव में चलाया जायेगा जागरूकता अभियान
प्रशासन ने प्रखंडों को निर्देश दिया है कि वे ग्राम सभाओं, आंगनवाड़ी केंद्रों, पंचायत स्तर और स्थानीय शिविरों के माध्यम से लोगों को योजना की जानकारी दें और अभिभावकों को ऑनलाइन आवेदन में मदद करें। यह योजना खास तौर पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और अन्य वंचित बच्चों के लिये लागू है, ताकि वे निजी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा प्राप्त कर सकें। DC ने सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पात्र बच्चों के लिये आय प्रमाण पत्र सहित जरूरी दस्तावेज जल्द जारी किये जायें, ताकि आवेदन में किसी तरह की बाधा न आये।
ऐसे करें आवेदन
अभिभावक www.rteranchi.in पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पोर्टल पर स्कूलवार सीटों की जानकारी, आवेदन की स्थिति और हेल्पलाइन नंबर भी उपलब्ध हैं।
जन शिकायत के लिए
रांची जिला प्रशासन का आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर: 9430328080
इसे भी पढ़ें : सूर्य बदलेंगे राशि, इस रोज से खरमास शुरू…
इसे भी पढ़ें : स्कूलों में फ्री एडमिशन का बेहतरीन मौका, 15 मार्च आखिरी तारीख…
इसे भी पढ़ें : एक बड़े नेता की हो सकती है ह’त्या, डरावनी भविष्यवाणी फिर वायरल
इसे भी पढ़ें : सोशल मीडिया पर चर्चा में IPS कपल, तस्वीरें वायरल…
इसे भी पढ़ें : स्कूलों में फ्री एडमिशन का बेहतरीन मौका, 15 मार्च आखिरी तारीख…
इसे भी पढ़ें : गूगल CEO सुंदर पिचाई की सैलरी सुनकर दुनिया हैरान, हुआ बड़ा इजाफा
इसे भी पढ़ें : मा’रा गया एक गरीब, क्या बोली पत्नी… देखें वीडियो









