गूगल CEO सुंदर पिचाई की सैलरी सुनकर दुनिया हैरान, हुआ बड़ा इजाफा

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : टेक दुनिया से बड़ी खबर सामने आई है। गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट ने अपने CEO सुंदर पिचाई के वेतन पैकेज में बड़ा इजाफा किया है। अगले तीन साल के लिए उनका संभावित पैकेज 69.2 करोड़ डॉलर (करीब 6361 करोड़ रुपये) तक पहुंच सकता है। इस पैकेज के साथ पिचाई दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले CEO में शामिल हो गये हैं। कंपनी के मुताबिक उनकी बेसिक सैलरी सालाना 20 लाख डॉलर होगी, जबकि पैकेज का बड़ा हिस्सा कंपनी के शेयर और परफॉर्मेंस आधारित इंसेंटिव के रूप में मिलेगा। अगर कंपनी लक्ष्य हासिल करती है तो यह रकम और बढ़ सकती है। पैकेज में Waymo (सेल्फ ड्राइविंग टैक्सी) और Wing (ड्रोन डिलीवरी) जैसे भविष्य के प्रोजेक्ट्स से जुड़े करोड़ों डॉलर के अतिरिक्त इंसेंटिव भी शामिल किये गये हैं। सुंदर पिचाई ने 2004 में गूगल जॉइन किया था और क्रोम ब्राउजर व एंड्रॉइड को वैश्विक स्तर पर सफल बनाने में बड़ी भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में गूगल की मार्केट वैल्यू करीब 535 बिलियन डॉलर से बढ़कर 3.6 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गई। यही वजह है कि अल्फाबेट बोर्ड ने पिचाई पर बड़ा दांव लगाते हुये यह भारी-भरकम वेतन पैकेज मंजूर किया है।

इसे भी पढ़ें : अचानक राजभवन पहुंचे नीतीश कुमार, चर्चाओं का बाजार गर्म…

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड समेत 10 राज्यों में राज्यसभा चुनाव का ऐलान… जानें कब

Ranchi : भारत निर्वाचन आयोग ने 10 राज्यों की...

रांची जेल कांड में झारखंड हाईकोर्ट सख्त, DGP से रिपोर्ट तलब

Ranchi : रांची जेल में महिला कैदी के साथ...

डबल म’र्डर से तहलका…

Delhi : दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में बुधवार देर...

कार खरीदने वालों को झटका! जून से कीमतें बढ़ाने का ऐलान

Kohramlive : देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी...