spot_img

मा’रा गया एक गरीब, क्या बोली पत्नी… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग के बड़कागांव प्रखंड के सिकरी गांव में रहनेवाले 35 साल के तुलसी महतो की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। बीते शाम करीब 6.30 बजे तुलसी महतो घर पहुंचे। हाथ में अंडा था। पत्नी से बोले, अंडा बना लो, हम एक पार्टी से आते हैं। रात 11 बजे तक जब तुलसी महतो घर नहीं लौटा और उसका मोबाइल नहीं लगा तो परिजनों की बेचैनी बढ़ गई। पूरी रात रिश्तेदारों और गांव वालों ने खोजबीन की। कहीं कोई सुराग नहीं मिला। न कोई कॉल, न कोई खबर। घर में दो छोटे-छोटे मासूम बच्चे, दरवाजे की ओर टकटकी लगाये बैठे रहे। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे, सिकरी ओपी थाना क्षेत्र के जंगल से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों की नजर एक शव पर पड़ी। खबर आग की तरह गांव में फैल गई। परिजन पहुंचे और जो देखा, उससे पैरों तले जमीन खिसक गई। वो शव तुलसी महतो का था। गला रेतकर निर्मम हत्या की गई थी। सूचना मिलते ही बड़कागांव SDPO दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तुलसी महतो की हत्या किसने और क्यों की है, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। तुलसी महतो एक साधारण, सीधे-साधे युवक थे। सुनें क्या बोली उनकी पत्नी

इसे भी पढ़ें :

CM हेमंत सोरेन ने नेमरा में निभाई दशकर्म की रस्म…

Ranchi : मां से बिछड़ने का दर्द और परंपराओं...

अनमोल चार अंगों को बचाने का गजब का नुस्खा बता गये डॉ भदानी… देखें वीडियो

Ranchi : भागदौड़ भरी जिंदगी, बदलती खानपान की आदतें...

बिना नंबर के टेंपो में चोरी का सामान लेकर निकले, फिर…

Hazaribagh : कहीं नये मकान में चोरी, तो कहीं...

गढ़वा विधायक ने झामुमो को घेरा, बोले…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने पूर्व मंत्री...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: