Kohramlive : दुनिया का आसमान इन दिनों बारूद की गंध से भारी है। मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग ने पूरी दुनिया की धड़कनें तेज कर दी हैं। अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर बड़ा हमला किया है। इस हमले के बाद पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव फैल गया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक बार फिर फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस चर्चा में आ गये हैं, जिनकी 2026 को लेकर की गई भविष्यवाणियां तेजी से वायरल हो रही हैं। नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणियों में कहा था कि 2026 मानव इतिहास के लिये बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। उनके मुताबिक इस साल दुनिया में बड़े युद्ध की शुरुआत हो सकती है। राजनीतिक उथल-पुथल बढ़ सकती है। वहीं, कई देशों में सत्ता परिवर्तन तक हो सकता है। नास्त्रेदमस ने यह भी दावा किया था कि 2026 में दुनिया के किसी बड़े और लोकप्रिय नेता की हत्या हो सकती है। इस घटना के बाद कई देशों की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भविष्यवाणी के मुताबिक एक बड़ा युद्ध छिड़ सकता है जो करीब सात महीने तक जारी रहेगा। इस दौरान दुनिया के कई देश इस संघर्ष में खिंच सकते हैं और हालात बेहद गंभीर हो सकते हैं।
तीसरे विश्व युद्ध का डर
नास्त्रेदमस की सबसे डरावनी भविष्यवाणी तीसरे विश्व युद्ध को लेकर मानी जाती है। उन्होंने कहा था कि राष्ट्रवाद और धर्म के नाम पर दुनिया में हिंसा फैल सकती है। ऐसे हालात बन सकते हैं जब इंसान ही इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन बन जाये। भविष्यवाणी में यह भी कहा गया था कि समुद्र में एक विशाल जहाज के डूबने की घटना से बड़ा संघर्ष शुरू हो सकता है। इसका असर समुद्री व्यापार, बंदरगाहों और वैश्विक सप्लाई चेन पर पड़ सकता है। परिणामस्वरूप दुनिया के कई हिस्सों में अनाज की कमी और महंगाई बढ़ने की आशंका जताई गई थी। नास्त्रेदमस के मुताबिक इस युद्ध का असर एशिया समेत दुनिया के कई क्षेत्रों पर पड़ सकता है। उन्होंने घातक नौसैनिक युद्धों और समुद्री मार्गों के बाधित होने की भी चेतावनी दी थी। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच दुनिया भर में लोगों के मन में डर बढ़ गया है। कई लोग यह सवाल पूछ रहे हैं, क्या सचमुच दुनिया किसी बड़े वैश्विक संघर्ष की ओर बढ़ रही है?
Disclaimer : नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों की अलग-अलग व्याख्यायें की जाती हैं। इन दावों की Kohramlive.com पुष्टि नहीं करती। यह खबर मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के आधार पर तैयार की गई है।
इसे भी पढ़ें : अचानक राजभवन पहुंचे नीतीश कुमार, चर्चाओं का बाजार गर्म…










