Ranchi : रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथयात्रा महोत्सव-2026 में शुक्रवार को आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। गवर्नर संतोष कुमार गंगवार और CM हेमंत सोरेन ने जगन्नाथपुर मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की विधिवत पूजा-अर्चना की और राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। CM हेमंत सोरेन ने पारंपरिक विधि-विधान के साथ भगवान जगन्नाथ के रथ की रस्सी खींचकर रथयात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान पूरा परिसर ‘जय-जय जगन्नाथ’ के जयघोष से गूंज उठा और हजारों श्रद्धालु इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने।
CM का बड़ा ऐलान
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने बड़ा ऐलान करते हुये कहा कि धुर्वा स्थित जगन्नाथपुर मंदिर की पहचान और भव्यता बढ़ाने के लिए मंदिर से जुड़ने वाली सड़क पर भव्य तोरणद्वार का निर्माण कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस ऐतिहासिक धार्मिक स्थल को पर्यटन के नक्शे पर और अधिक मजबूती से स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। CM ने सभी श्रद्धालुओं और राज्यवासियों को रथयात्रा की शुभकामनायें देते हुये कहा कि आने वाले वर्षों में इस ऐतिहासिक मेले को और भव्य तथा आकर्षक बनाया जायेगा। इस अवसर पर मंत्री, सांसद, विधायक समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।





इसे भी पढ़ें : CM से मिलीं झारखंड की नई ‘ब्यूटी क्वीन’, कैसे जीता ताज… जानें
इसे भी पढ़ें : सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश: ये 3 राशि वाले रहे अलर्ट…
इसे भी पढ़ें : विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नेता’ की सिनेमाघरों में दस्तक इस रोज…
इसे भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी ढूंढ रहे ‘शॉर्ट बॉल’ का इलाज, अब बहा रहे पसीना…
इसे भी पढ़ें : वनडे विश्व कप में चौंकाने वाला बदलाव…








