Ranchi : झारखंड की नई ‘ब्यूटी क्वीन’ यानी मिस यूनिवर्स झारखंड-2026 का खिताब जीतने वाली दीपाली रिया ने शुक्रवार CM हेमंत सोरेन से मुलाकात की। यह शिष्टाचार मुलाकात रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनायें दीं। मुलाकात के दौरान बोकारो की रहने वाली दीपाली रिया ने CM को बताया कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने एक साल से अधिक समय तक लगातार कड़ी मेहनत की। रैंप वॉक, ग्रूमिंग और इंटरव्यू की तैयारी पूरी लगन और अनुशासन के साथ की, जिसका परिणाम उन्हें मिस यूनिवर्स झारखंड-2026 का ताज जीतकर मिला।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि दीपाली रिया ने न सिर्फ बोकारो बल्कि पूरे झारखंड का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता राज्य की अन्य युवा प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा बनेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड प्रतिभाओं की धरती है और यहां के युवाओं ने हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है।

इसे भी पढ़ें : सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश: ये 3 राशि वाले रहे अलर्ट…
इसे भी पढ़ें : विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नेता’ की सिनेमाघरों में दस्तक इस रोज…
इसे भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी ढूंढ रहे ‘शॉर्ट बॉल’ का इलाज, अब बहा रहे पसीना…
इसे भी पढ़ें : वनडे विश्व कप में चौंकाने वाला बदलाव…
इसे भी पढ़ें : ‘तुम मेरी बेटी हो, कन्यादान मैं करूंगा,’ अनुपम खेर का वादा…








