Kohramlive : टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू के बाद युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अब नई चुनौती के लिये तैयार हैं। इंग्लैंड दौरे के बाद जहां वह टेनिस के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट विंबलडन में क्रिकेट सितारों के साथ नजर आये थे, वहीं अब उन्होंने फिर से मैदान पर वापसी कर ली है। जिम्बाब्वे के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज से पहले वैभव ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं और अपनी कमजोरियों पर काम करने में जुट गये हैं।
इंग्लैंड सीरीज में नहीं चला बल्ला, लेकिन बढ़ा अनुभव
वैभव सूर्यवंशी का टी20 इंटरनेशनल डेब्यू भले ही उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा, लेकिन इस दौरे ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अहम अनुभव जरूर दिया। इंग्लैंड के खिलाफ तीन टी20 मुकाबलों में वैभव ने पहले मैच में 14 रन, दूसरे मैच में 13 रन एवं तीसरे मैच में 15 रन बनाये। वह अपनी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाये, लेकिन कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अनुभव उनके लिये बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विंबलडन में दिखे थे क्रिकेट सितारों के साथ
इंग्लैंड दौरे के बाद वैभव सूर्यवंशी विंबलडन देखने पहुंचे थे। वहां वह अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और युवराज सिंह के साथ नजर आये थे। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं और फैंस यह जानने को उत्सुक थे कि अब वैभव आगे की तैयारी कहां से कर रहे हैं। इन सवालों के बीच राजस्थान रॉयल्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वैभव सूर्यवंशी का टीम के नागपुर स्थित हाई परफॉर्मेंस सेंटर में खास अंदाज में स्वागत किया गया। वीडियो में खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ दो कतारों में खड़े होकर वैभव को गार्ड ऑफ ऑनर देते नजर आये। राजस्थान रॉयल्स ने वीडियो के साथ लिखा, “Back to Work” यानी अब फिर मेहनत और तैयारी का दौर शुरू हो चुका है।
शॉर्ट बॉल कमजोरी पर कर रहे हैं काम
माना जा रहा है कि वैभव इंग्लैंड दौरे से मिली सीख के साथ अपनी बल्लेबाजी को और मजबूत करने में जुटे हैं। खास तौर पर तेज गेंदबाजों की शॉर्ट गेंदों के खिलाफ अपनी तकनीक सुधारना उनकी तैयारी का अहम हिस्सा हो सकता है। कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की चुनौती को समझ चुके वैभव अब जिम्बाब्वे दौरे में बेहतर प्रदर्शन करने के इरादे से उतरेंगे।
भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20 सीरीज का कार्यक्रम
पहला टी20: 23 जुलाई 2026, गुरुवार
हरारेः शाम 4:30 बजे
दूसरा टी20: 25 जुलाई 2026, शनिवार
हरारेः शाम 4:30 बजे
तीसरा टी20: 26 जुलाई 2026, रविवार
हरारेः शाम 4:30 बजे
अब सभी की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर होंगी कि वह जिम्बाब्वे दौरे में अपने बल्ले से किस तरह जवाब देते हैं।
इसे भी पढ़ें : वनडे विश्व कप में चौंकाने वाला बदलाव…
इसे भी पढ़ें : ‘तुम मेरी बेटी हो, कन्यादान मैं करूंगा,’ अनुपम खेर का वादा…
इसे भी पढ़ें : बेटे ने पिता पर बरसाईं 7 गो’लियां, मौके पर मौ’त…
इसे भी पढ़ें : धनबाद में बाथरूम में मिले दो महिलाओं के श’व, जांच में जुटी पुलिस
इसे भी पढ़ें : श्रावणी मेला पर वीडियो बनाइये, सरकार देगी 3 लाख रुपये तक का ईनाम…








