spot_img

विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नेता’ की सिनेमाघरों में दस्तक इस रोज…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : साउथ सिनेमा के सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय के फैंस के लिये बड़ी खबर सामने आई है। करीब छह महीने के लंबे इंतजार के बाद उनकी बहुप्रतीक्षित आखिरी फिल्म ‘जन नेता’ (जन नायगन) की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। विजय ने खुद सोशल मीडिया पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुये बताया कि यह फिल्म 23 जुलाई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। थलपति विजय ने फिल्म का पोस्टर साझा करते हुये कैप्शन में लिखा, #Jananayaganfromjuly23। पोस्टर में फिल्म की रिलीज डेट 23 जुलाई साफ दिखाई दे रही है। विजय के इस ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

आखिरी फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज

‘जन नेता’ को लेकर सबसे खास बात यह है कि यह थलपति विजय के फिल्मी करियर की आखिरी फिल्म मानी जा रही है। विजय अब फिल्मों से दूरी बनाकर राजनीति में सक्रिय हो चुके हैं और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर अपनी नई जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। ऐसे में उनके चाहने वालों के लिये यह फिल्म भावनात्मक रूप से बेहद खास बन गई है।

CBFC से मिला A सर्टिफिकेट

पहले इस फिल्म को 9 जनवरी को रिलीज करने की योजना थी, लेकिन सेंसर बोर्ड से मंजूरी नहीं मिलने के कारण रिलीज टल गई थी। अब हाल ही में CBFC (सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन) ने फिल्म को सर्टिफिकेट दे दिया है। फिल्म को A सर्टिफिकेट मिला है, यानी इसे 18 साल से अधिक उम्र के दर्शक देख सकेंगे।

3 घंटे से ज्यादा लंबी होगी फिल्म

‘जन नेता’ हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी। इस फिल्म के निर्देशन एच. विनोद, निर्माण KVN प्रोडक्शन, रनटाइम 3 घंटे 3 मिनट 11 सेकेंड। फिल्म हिंदी दर्शकों के लिये ‘जन नेता’ नाम से रिलीज की जायेगी। ‘जन नेता’ एक पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म है, जिसमें थलपति विजय के साथ पूजा हेगड़े नजर आयेंगी। वहीं बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल फिल्म में नेगेटिव किरदार निभाते दिखाई देंगे।

इसे भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी ढूंढ रहे ‘शॉर्ट बॉल’ का इलाज, अब बहा रहे पसीना…

इसे भी पढ़ें : वनडे विश्व कप में चौंकाने वाला बदलाव…

इसे भी पढ़ें : ‘तुम मेरी बेटी हो, कन्यादान मैं करूंगा,’ अनुपम खेर का वादा…

इसे भी पढ़ें : बेटे ने पिता पर बरसाईं 7 गो’लियां, मौके पर मौ’त…

इसे भी पढ़ें : धनबाद में बाथरूम में मिले दो महिलाओं के श’व, जांच में जुटी पुलिस

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश: ये 3 राशि वाले रहे अलर्ट…

Kohramlive : ग्रहों के राजा सूर्य आज यानी 16...

वैभव सूर्यवंशी ढूंढ रहे ‘शॉर्ट बॉल’ का इलाज, अब बहा रहे पसीना…

Kohramlive : टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू के बाद युवा...

वनडे विश्व कप में चौंकाने वाला बदलाव…

Kohramlive : क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ वनडे विश्व...

‘तुम मेरी बेटी हो, कन्यादान मैं करूंगा,’ अनुपम खेर का वादा…

Kohramlive : कुछ रिश्ते खून से नहीं, दिल से...

बेटे ने पिता पर बरसाईं 7 गो’लियां, मौके पर मौ’त…

UP : गाजियाबाद के मोदीनगर के गांव बुदाना में...