Ranchi : रांची CID की साइबर क्राइम ब्रांच ने गिरिडीह में छापेमारी कर 3 साइबर अपराधियों को धरा है। इनके पास से पुलिस ने 8 लाख 29 हजार कैश बरामद किया है। साथ ही मोबाइल सिम कार्ड, बैंक से संबंधित दस्तावेज और अन्य सामान मिले है। रांची के रहनेवाले व्यवसायी प्रवीण साहू ने थाने में FIR दर्ज कराई थी कि उनके खाते से 5 लाख 18 हजार 801 रुपये उड़ा लिए गये है। इस क्रम में छापेमारी कर उक्त अपराधियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार अपराधियों में बॉबी कुमार मंडल, विनोद कुमार मंडल और कुणाल कुमार राम शामिल है। इनमें विनोद और कुणाल का पहले से ही साइबर आपराधिक इतिहास रहा है।
घटना के बारे में प्रवीण साहू ने बताया कि “Dear user your SBI YONO Account validity is expired. Please click the link to update your PAN.Link – https ://shrtco.deujElZ1h”… ऐसा मैसज आया। जब मैंने इस लिंक पर क्लिक किया तो SBI YONO INTERNET बैंकिंग का FAKE Application में फोन में इंस्टाल हो गया। जब मैंने Application खोल अपने इंटरनेट बैंकिंग में लॉगिन किया तो साइबर अपराधियों ने इंटरनेट बैंकिंग से रिलेटेड user id password, OTP, DATA DASHBOARD के माध्यम से हैक कर ठगी कर ली। रांची की साइबर क्राइम ब्रांच ने महदैया स्थित विनोद मंडल के घर से चावल से भरी बोरी से बड़ी रकम जब्त की है।
इसे भी पढ़ें : CBSE अब लागू करेगा NCFFS, स्कूलों को सर्कुलर जारी…
इसे भी पढ़ें : शिक्षित राज्य से ही पूरी होगी विकसित राज्य की परिकल्पना : सीएम हेमंत सोरेन
इसे भी पढ़ें : Bank of Baroda के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, 24 मार्च तक कर लें यह काम
इसे भी पढ़ें : Ration Card रखने वालों की लगी लॉटरी, अब मिलेगा ज्यादा राशन…
इसे भी पढ़ें : केतारी बगान में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 12 कस्टडी में… देखें
इसे भी पढ़ें : दम तोड़ता रहा पत्नी के सामने, सच्चाई सामने आई तो जमाना उफ कर गया…
इसे भी पढ़ें : गोड्डा का विनोद बांका की काजल से कर रहा था शादी, अचानक पहुंची बीवी तो…












