spot_img

गोड्डा का विनोद बांका की काजल से कर रहा था शादी, अचानक पहुंची बीवी तो…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Godda : ऐन वक्त पर बीवी ने विनोद कुमार का चेहरा बेनकाब कर दिया। विनोद दूसरी शादी की फिराक में था। उसके घरवाले भी उसका पूरा साथ दिया। शादी की पूरी तैयारी हो गई थी। विनोद पूरे बारात के साथ आ गया था। शादी के मंडप में सात फेरे की तैयारी चल रही थी, तभी विनोद की पत्नी संगीता मड़वा तक पहुंच गई। उसने हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दी। हंगामा ऐसा बरपा कि दुल्हन बनी काजल शादी करने से इंकार कर दी। दुल्हन के शादी से मना कर देने के बाद वहां का माहौल बहुत खराब हो गया। बारातियों को बंधक बना लिया गया। दुल्हन पक्ष के लोग शादी की तैयारी में हुये खर्च वापस मांगने लगे। बात बिगड़ती चली गई। पंचायत तक बैठी। पंचायत ने लोगों को समझा-बुझा कर किसी तरह मामले को शांत कराया।

बाद में दुल्हा बिना दुल्हन के लौट गया। यह वाकया बांका से सामने आया है। वहीं दुल्हन बनी काजल भी बांका के बेलहर थाना क्षेत्र के नारायणडीह गांव की रहनेवाली है। विनोद गोड्डा के पत्थरगामा थाना क्षेत्र का रहनेवाला है। पंचायत तक यह बातें सामने आई कि साल 2022 में विनोद की शादी संगीता से हुई थी। शादी के कुछ महीनों के बाद ही दोनों के रिश्ते में खटास आ गई। दोनों में तकरार शुरू हो गई। इसी बीच विनोद की जिंदगी में काजल की इंट्री हुई। करीब छह माह पहले दोनों एक दूसरे के करीब हुये। परिवार वालों की रजामंदी से दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया, पर ऐन वक्त पर सारा खेल बिगड़ गया। संगीता के शादी मंडप में पहुंचते ही सारा राज खुल गया।

इसे भी पढ़ें : माल वसूलने आया TSPC सबजोनल कमांडर धराया… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : सरहुल पर्व को लेकर क्या बोल गये रांची DC और SSP… देखें

इसे भी पढ़ें :सीएम हेमंत ने लॉन्च किया झारनियोजन पोर्टल… जानें फायदा

इसे भी पढ़ें :पति को मारकर पंखा से लटकाने वाली अनीता को उम्रकैद… देखें

इसे भी पढ़ें :एक IAS का तबादला, 2 को अतिरिक्त प्रभार… देखें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...

झारखंड में बरसाती मच्छरों का डंक डराने लगा, तीन बच्चों की मौ’त…

Ranchi : झारखंड में मानसून की दस्तक के साथ...

UPI पहुंचेगा सेशेल्स, डिजिटल भुगतान को मिलेगी नई रफ्तार…

Kohramlive : हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी रणनीतिक साझेदारी...