Ranchi : उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन सुरंग धंसने की घटना के बाद झारखंड के खूंटी, गुमला समेत कई जिलों के श्रमिकों के फंसे होने की आशंका जताई गई है। CM हेमंत सोरेन ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात कर राहत एवं बचाव कार्य की जानकारी ली। CM ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर पोस्ट कर बताया कि CM धामी ने आश्वासन दिया है कि सभी श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बार-बार सुरंग निर्माण के दौरान होने वाले हादसे बेहद चिंताजनक हैं और विकास के साथ प्रकृति व पर्यावरणीय संतुलन का सम्मान भी उतना ही जरूरी है।
झारखंड सरकार ने जारी किये हेल्पलाइन नंबर
मुख्यमंत्री ने अपील की है कि जिन परिवारों के परिजन या परिचित चमोली की इस परियोजना में काम कर रहे हैं, वे तुरंत कंट्रोल रूम से संपर्क करें।
-
टोल फ्री हेल्पलाइन: 1800-3456-526
-
व्हाट्सएप: 9470132591
-
व्हाट्सएप: 9431336472
-
व्हाट्सएप: 9431336427
झारखंड सरकार ने कहा है कि हर श्रमिक की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए राज्य प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है।
उत्तराखंड के चमोली जिले में निर्माणाधीन टनल के धंसने से झारखंड के खूंटी, गुमला, आदि जिलों के कुछ श्रमिकों के फंसे होने की खबर मिली।
इस संबंध में उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी से फोन पर बात हुई। उन्होंने आश्वस्त किया है कि सभी श्रमिकों को सुरक्षित बाहर…
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) August 13, 2026















