spot_img
spot_img
spot_img

सरहुल पर्व को लेकर क्या बोल गये रांची DC और SSP… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची DC राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि सरहुल पर्व को लेकर समितियों के सभी सुझावों पर अमल किया जायेगा। कोई भी समस्या न हो इसके लिए जिला प्रशासन पहले से बेहतर व्यवस्था देने का प्रयास करेगा। मौका था केन्द्रीय शांति समिति की बैठक का। मौके पर रांची पुलिस कप्तान किशोर कौशल ने कहा कि ध्वनि प्रदूषण न हो इसके लिए नियम के अनुसार लाउडस्पीकर का इस्तेमाल करें। रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर का इस्तेमाल न करें। सभी सरना समितियां अपने-अपने वॉलिंटियर्स का लिस्ट बना लें और उन्हें पहचान पत्र भी दें ताकि समन्वय स्थापित करने में आसानी हो। SSP ने पर्व से पूर्व स्थानीय थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक में किसी भी तरह के विवाद को निपटाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि रुट में नगर निगम द्वारा लाइट की व्यवस्था की जायेगी, साथ सभी समितियां अपने स्तर से भी लाइट की व्यवस्था करें ताकि अंधेरे में असामाजिक तत्वों को मौका न मिले। मनचलों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।

बैठक में केन्द्रीय शांति समिति एवं आदिवासी संगठनों के सदस्यों ने सरहुल पर्व के दौरान बेहतर व्यवस्था को लेकर कई सुझाव दिये। साफ-सफाई, जलापूर्ति, अवैध शराब की बिक्री पर रोक, सरना स्थल पर निर्बाध बिजली आपूर्ति, महिला आरक्षियों की प्रतिनियुक्ति आदि से संबंधित कई सुझाव सदस्यों ने दिये। पूर्व मंत्री गीताश्री उरावं ने कहा कि पिछले साल हुए सर्वेक्षण में सरहुल महोत्सव की शोभा यात्रा को पांचवां स्थान प्राप्त हुआ है। ऐसे में जिला प्रशासन की जिम्मेवारी बनती है कि पर्व को सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जाये। उन्होंने कहा कि सरहुल पर्व को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी समितियों को अपनी-अपनी जिम्मेवारी भी समझनी होगाी।

बैठक में पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव, ADM लॉ एंड ऑर्डर आर एन आलोक, सदर SDPO दीपक दुबे, बुण्डू SDPO अजय कुमार, सिटी एसपी, ट्रेफिक एसपी, अन्य संबंधित पुलिस पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं केन्द्रीय शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे। बैठक में सौहार्दपूर्ण वातावरण में धूमधाम से आगामी सरहुल पर्व मनाने की बात कही गयी।

इसे भी पढ़ें : एक IAS का तबादला, 2 को अतिरिक्त प्रभार… देखें

इसे भी पढ़ें : घर में हुआ सिर धड़ से अलग, देखें कैसे…

इसे भी पढ़ें : पति को मारकर पंखा से लटकाने वाली अनीता को उम्रकैद… देखें

इसे भी पढ़ें :बेशकीमती जमीन को लेकर राजधानी में फा*यरिंग…

इसे भी पढ़ें :परित्यक्ता के घर का दरवाजा खोली पुलिस तो रह गई दंग… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : दुमका DIG जब पहुंचे पाकुड़ SP ऑफिस, तो क्या हुआ देखें

इसे भी पढ़ें : 54 ASI को मिला थाना, कौन कहां गये… देखें लिस्ट

इसे भी पढ़ें : ह*त्यारे जवान पवन को फांसी की सजा, क्या कर डाला था… देखें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून को, भगवान विष्णु की कृपा से मिलती है…

Kohramlive : सनातन परंपरा में एकादशी तिथि का विशेष...

तानों से सम्मान तक: पलामू में तीन विधवाओं ने थामा नये जीवन साथी का हाथ…

Palamu : कभी तानों, उपेक्षा और सामाजिक बंधनों के...

अब शिक्षकों को भी देनी होगी पात्रता परीक्षा, शिक्षक ये बोल गये…

Ranchi : झारखंड में शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को...