Bokaro : लहुलूहान विनोद हेंब्रम का दम पत्नी लक्ष्मी कुमारी के सामने ही निकल गया। तब हर कोई लक्ष्मी के आंखों से छलकते आंसू को पोंछ रहे थे। मौके पर आई पुलिस से लक्ष्मी ने सिर्फ इतना कहा कि उनके पति विनोद हेंब्रम अपनी ड्यूटी पर जाने को घर से निकले थे। वह बोकारो स्टील प्लांट में काम करते थे। थोड़ी ही देर बाद खून से लथपथ विनोद अपने घर की तरफ आया और गिर गया। आनन-फानन में उसे पास के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। किसने और क्यों मारा, इस बारे में लक्ष्मी को उस रोज कुछ भी नहीं बताया। लक्ष्मी के बयान पर बोकारो के बालीडीह थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। विनोद की हत्या बीते शनिवार की रात चाकू से मारकर कर दी गई थी। उसके सीने में कई बार चाकू से वार किया गया था। अनुसंधान में जुटे तेज-तर्रार बालीडीह के इंस्पेक्टर रामप्रवेश कुमार को ना जाने क्यों उसी रोज लक्ष्मी पर शक हो गया था। टेक्निकल टीम की मदद ली गई। अनुसंधान से खुलासा हुआ कि लक्ष्मी का एक नंबर पर खूब बातें होती थी। वारदात के दिन भी लक्ष्मी की बातें इस शख्स से हुई थी। उस शख्स का जीवन कुंडली खंगाला गया। उसका लोकेशन मुजफ्फरपुर के बनारस चौक के आसपास मिला। बोकारो से गई पुलिस टीम ने इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया। रोशन भारती नाम के यह शख्स लक्ष्मी कुमारी का आशिक निकला। वह पूछताछ में टूट गया। उसने अपना सारा गुनाह कबूल कर लिया। इस बात का खुलासा आज बोकारो पुलिस ने किया।
बोकारो के डीएसपी मुख्यालय मुकेश कुमार ने मीडिया को बताया कि संदेह के आधार पर मुजफ्फरपुर के बनारस चौक बैंक मोड़ में रहनेवाले रोशन भारती को मुजफ्फरपुर से पकड़ कर बोकारो लाया गया। उसने विनोद हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। रोशन की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर ली गई। DSP मुकेश कुमार ने बताया कि मृतक विनोद की पत्नी लक्ष्मी का रोशन से बीते चार-पांच साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रोशन ने अपने इकबालिया बयान में खुलासा किया कि वह लक्ष्मी के कहने और उसकी मदद से ही विनोद का काम तमाम कर दिया। पहले से तय योजना के मुताबिक वह विनोद के घर के नजदीक ही एक झाड़ी में झुपा था। जब विनोद ड्यूटी जाने के लिए घर से निकला तो रोशन ने रास्ते में उसे घेर लिया और फिर उसके सीने में चाकू से कई वार कर दिये। जिससे वह मर गया। वह विनोद की साइकिल से ही स्टेशन गया और फिर वहां से मुजफ्फरपुर चला गया। स्टेशन के पास चाकू को तोड़कर फेंक दिया था। चाकू उसने कुर्मिडीह से खरीदा था। DSP ने खुलासा किया कि लक्ष्मी ने अपनी स्कूटी भी रोशन को दे दी थी और स्कूटी चोरी हो जाने की झूठी प्राथमिकी सेक्टर 4 थाने में दर्ज करायी थी। स्कूटी बरामदगी के लिए मुजफ्फरपुर पुलिस से मदद मांगी गई है। रोशन ईसाई धर्म प्रचारक था।
इसे भी पढ़ें : गोड्डा का विनोद बांका की काजल से कर रहा था शादी, अचानक पहुंची बीवी तो…
इसे भी पढ़ें : सरहुल पर्व को लेकर क्या बोल गये रांची DC और SSP… देखें
इसे भी पढ़ें :सीएम हेमंत ने लॉन्च किया झारनियोजन पोर्टल… जानें फायदा
इसे भी पढ़ें :पति को मारकर पंखा से लटकाने वाली अनीता को उम्रकैद… देखें
इसे भी पढ़ें :एक IAS का तबादला, 2 को अतिरिक्त प्रभार… देखें
इसे भी पढ़ें : माल वसूलने आया TSPC सबजोनल कमांडर धराया… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : सरहुल पर्व को लेकर क्या बोल गये रांची DC और SSP… देखें
इसे भी पढ़ें :सीएम हेमंत ने लॉन्च किया झारनियोजन पोर्टल… जानें फायदा
इसे भी पढ़ें :पति को मारकर पंखा से लटकाने वाली अनीता को उम्रकैद… देखें














