spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

बुंडू–अड़की तिरंगे के रंग में रंगा, भव्य तिरंगा यात्रा…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi(Sandeep Banerjee) : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को बुंडू और अड़की देशभक्ति के रंग में सराबोर हो उठे। भाजपा के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा में सैकड़ों छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयघोष के साथ पूरे क्षेत्र को राष्ट्रभक्ति से गुंजायमान कर दिया। बुंडू नगर एवं ग्रामीण भाजपा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में मंडल अध्यक्ष सुबोध मुखर्जी और संजय कुमार महतो के नेतृत्व में यात्रा बिरसा चिल्ड्रेन स्कूल से शुरू हुई। सुभाष चौक, बाजार चौक और धुर्वा मोड़ होते हुये भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। बैंड की धुन और ‘वंदे मातरम्’ के नारों के बीच बच्चों का उत्साह आकर्षण का केंद्र रहा।

110 मीटर तिरंगे के साथ गूंज उठा सिंदरी

वहीं अड़की प्रखंड के सिंदरी में राजकीय उत्क्रमित हाई स्कूल से निकली तिरंगा यात्रा में करीब 110 मीटर लंबा तिरंगा लोगों के हाथों में लहराता नजर आया। गांव की गलियों से मुख्य सड़क तक निकली इस यात्रा में डीजे पर बजते देशभक्ति गीत और ‘ये शान तिरंगा है…’ की गूंज ने पूरे इलाके को राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग दिया। यात्रा में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, मुखिया नैना देवी, प्राचार्य अमित दास सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर तिरंगे को सलाम किया।

इसे भी पढ़ें :

JPSC मामले में 7 नये चेहरे बेनकाब, खोज रही CID…

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की प्रतियोगिता...

चमोली टनल हा’दसे पर CM हेमंत का बड़ा एक्शन…

Ranchi : उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन सुरंग धंसने...

CM की चेतावनी, “झारखंड ऐसा बड़ा आंदोलन करेगा, जिसे पूरा देश देखेगा”

Ranchi : खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन...

राहुल गांधी का सरकार पर ह’मला…

New Delhi : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद...

15 अगस्त पर इन रास्तों पर नो-एंट्री, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

Ranchi : स्वतंत्रता दिवस के राजकीय समारोह को लेकर...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: