भगवान सूर्य की किरणों से होगा रामलला का अभिषेक

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive: उत्‍तर प्रदेश के अयोध्या में रामलला के मंदिर की कई विशेषताओं में से एक विशेषता यह होगी कि रामनवमी के दिन रामलला का अभिषेक सूर्य की प्रारंभिक किरणों से होगा। मंदिर निर्माण में इस तरह की व्यवस्था की जा रही है कि सूर्य की पहली किरण रामलला के मस्तक को प्रकाशित करे। यही नहीं, मंदिर परिसर में रामायणकालीन वृक्ष लगाए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में जब राम मंदिर बनकर तैयार होगा और आप उसके दर्शन करने जाएंगे तो आप अपनी आखों से उस दिव्यता को महसूस कर पाएंगे तो राम राज्य में मिला करती थी।

अंतरिक्ष वैज्ञानिकों से लिया जा रहा सहयोग

सूर्य की पहली किरण से रामलला का अभिषेक हो सके, इसके लिए आर्किटेक्ट के साथ-साथ अंतरिक्ष वैज्ञानिकों से भी सहयोग लिया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक रामलला का मंदिर 20 एकड़ जमीन पर होगा और बाकी की 50 एकड़ जमीन पर हरियाली की जाएगा और वाल्मीकि रामायण में जिन वृक्षों का जिक्र किया गया है, वो वृक्ष लगाए जाएंगे। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के मुताबिक भगवान राम का जन्म रामनवमी के दिन दोपहर बारह बजे हुआ था। इसलिए ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि हर रामनवमी पर सूर्य भगवान मंदिर के गर्भ गृह में भगवान राम के मस्तक को प्रकाशित कर सकें। चंपत राय के मुताबिक 70 एकड़ जमीन में से 50 एकड़ जमीन पर पेड़ पौधे लगेंगे और पूरी हरियाली होगी। रामलला मंदिर परिसर में कौन-कौन से वृक्ष लगाए जा सकते हैं इसको लेकर रिसर्च चल रहा है।

इसे भी पढ़ें : एक्शन में रांची DTO प्रवीण प्रकाश, एक दिन में वसूले 6.92 लाख, रोड टैक्स माफी का खोला ऑप्शन… देखें

इसे भी पढ़ें : अमेरिका से खेलकर लौंटी 5 हॉकी महिला खिलाड़ी, सीएम हेमंत सोरेन ने सराहा

इसे भी पढ़ें :डायन करार देकर जेठानी का किया यह हाल… देखें

इसे भी पढ़ें :एक ही परिवार के चार सदस्यों की डेड बॉडी मिलने से हड़कंप

इसे भी पढ़ें :कानून के पहरेदार को आखिर किसने डंसा, ठनक गया है SSP का माथा… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

NIA की बड़ी कार्रवाई, चप्पल दुकानदार के यहां रेड…

Kohramlive : बिहार के सीमावर्ती किशनगंज में शुक्रवार तड़के...

मानसून 2026 पर IMD का बड़ा अपडेट, जानें क्या…

Kohramlive : भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मॉनसून 2026...

बच्चों का ऐसे बनेगा आधार कार्ड, फ्री में होता है यह काम…

Kohramlive : आज के दौर में आधार कार्ड सिर्फ...

Royal Enfield की नई Bullet 650 लॉन्च, कीमत जानें…

Kohramlive : रॉयल अंदाज, भारी आवाज और सड़क पर...

BSNL में नौकरी पाने का शानदार मौका, इतनी मिलेगी सैलरी…

Kohramlive : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं...