कोहराम लाइव डेस्क: साइकिल से 21 दिसंबर को छपरा से दिल्ली के लिए निकले रामायण प्रसाद चौरसिया 4 जनवरी को अपने गंतव्य पर पहुंच गए हैं। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राशन डीलरों के भ्रष्टाचार की कहानी बताना चाहते हैं। रामायण पीएमओ में पीएम से मिलने की अर्जी देंगे और मिलने का मौका नहीं मिला तो लिखित शिकायत देकर उनसे कार्रवाई का अनुरोध करेंगे।
इसे भी पढ़ें : Car-Truck की टक्कर में युवक की मौत, चार घायल
रास्तें में भीगने से खराब हो गई तबीयत
रामायण ने बताया कि छपरा से दिल्ली पहुंचने के दौरान रास्ते में बारिश में भीगने की वजह से उनकी तबीयत खराब हो गई थी। अब ठीक हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ स्लोगन वाली तख्तियां लेकर गांव वालों ने उन्हें विदाई दी थी। रामायण चौरसिया बताते हैं कि वे प्रतिदिन 80 से 90 किलोमीटर साइकिल चलाते रहे। रविवार की रात पलवल में थे। यह जगह दिल्ली से मात्र 30 किलोमीटर दूर है। सरस्वती कॉलोनी में रुके थे, लेकिन बारिश में भीग गए।
इसे भी पढ़ें : Jharkhand में तेज होगा नक्सल विरोधी अभियान : के. विजय कुमार
भ्रष्टाचार विरोधी यात्रा
समाजसेवी रामायण कहते हैं कि जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों द्वारा लगातार धांधली की जा रही है। इस बारे में उन्होंने डीएम तक से गुहार लगाई। मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के साथ प्रधानमंत्री कार्यालय को भी पत्र भेजा। पत्राचार के बावजूद जब कार्रवाई नहीं हुई तो उन्हें इस कठिन यात्रा के लिए विवश होना पड़ा।
इसे भी पढ़ें : पति निकला बेवफा, फिर पत्नी ने किया ऐसा सौदा कि…














