रांची : बिजली विभाग के महाप्रबंधक प्रभात कुमार श्रीवास्तव के बारे में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और सांसद संजय सेठ के बयान की रांची जिला कांग्रेस कमेटी स्वास्थ्य विभाग के अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ इकबाल ने निंदा की है।
मोहम्मद आसिफ का कहना है कि जब से प्रभात कुमार ने बिजली विभाग का कार्यभार संभाला है, रांची की बिजली व्यवस्था सुधरी है। स्वास्थ्य केंद्रों में 24 घंटे बिजली व्यवस्था बहाल करने का प्रयास किया गया है, फिर भी अर्जुन मुंडा और सांसद संजय सेठ का यह बयान निंदनीय है।
इसे भी पढ़ें : एक हाथी मचा रहा उत्पात, पूरा Forest Department लाचार
कांग्रेस कमेटी के गुलाम सरवर पिंकू, रांची जिला महानगर कांग्रेस कमेटी केे स्वास्थ्य विभाग के दक्षिणी छोटानागपुर के को-ऑर्डिनेटर राजू प्रधान ने भी इनके बयान की निंदा की है। साथ ही सरकार का शुक्रिया अदा की है कि सरकार ने काबिल अफसर को बिजली विभाग की कमान सौंपी है।
इसे भी पढ़ें : 10वीं का मॉडल प्रश्न पत्र जारी, यहां से करें डाउनलोड














