Kohramlive : विवाहिता शोभा के नॉर्मल डिलीवरी के साथ आई खबर के बाद उसका पूरा परिवार खुशियों से झूम उठा। घरवालों के मुख से सहसा एक ही बोल निकली, भगवान ने एक साथ राम, लक्ष्मण और भरत को भेजा है। शोभा ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। जच्चा और तीनों बच्चे स्टेबल और पूरा ठीक-ठाक हैं। ज्यादा ठंड होने के कारण जच्चा और बच्चे पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। शोभा को पहले से 5 साल की एक बेटी तनुषा और 3 साल का बेटा आकाश है। उसके पिता का नाम बिंकटेश पंडित है। विवाहिता शोभा ने आरा सदर अस्पताल में एक साथ तीन बच्चों को जन्म देने की फैली खबर के बाद प्रसूति वार्ड में बच्चों को देखने के लिये भीड़ जुट गई। हर कोई बच्चों को एक झलक देखने को बेताब थे। शोभा आरा के सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के इटहुरी गांव की रहनेवाली है। पति बिंकटेश पांडेय लुधियाना में रहकर प्राइवेट काम करते हैं।
पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शोभा देवी को लेबर पेन होने के बाद सोमवार की सुबह उन्हें आरा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीनों बच्चों का जन्म नॉर्मल डिलीवरी से हुआ। करीब ढाई मिनट के अंतराल में तीनों का जन्म हुआ। यह खबर सुन घरवालों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। शोभा की शादी साल 2015 में हुई थी। वहीं प्रसूता की डिलीवरी कराने वाली डॉ. शाजिया बदर ने मीडिया से कहा कि को उन्हें यकीन नहीं था कि प्रसूता की नाॅर्मल डिलीवरी हो पायेगी। क्योंकि उसकी स्थिति ठीक नहीं थी। डॉक्टरों के प्रयास से नॉर्मल डिलीवरी हुई। अभी मां और तीनों बच्चे बिल्कुल स्टेबल और स्वस्थ हैं। डॉक्टरों का कहना है की ठंड के कारण बच्चों पर निगरानी रखी जा रही है, उनकी पहली प्राथमिकता है कि बच्चे स्वथ्य रहें।


इसे भी पढ़ें :मौ*त के जबड़े से बच निकला ड्राइवर… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें :जख्मी भाजपा नेता के होश में आने के बाद खुलेगा राज… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें :जमीन पर पोजिशन लेने गये कारोबारी को खदेड़ा, टल गई अनहोनी… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :“नाराज बीवी नहीं कर रही बात, मां को दे दे रही फोन, छुट्टी दे दीजिए साहेब”
इसे भी पढ़ें :ऐसे करें सकट चौथ, जानिए कब और क्यों मनाया जाता है यह व्रत










