RANCHI : IMD वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा 19 मई से 23 मई तक दोपहर के बाद काले बादल नजर आ सकते हैं। झारखंड में गर्मी बढ़ी है। पिछले कुछ दिनों में तापमान में थोड़ी कमी आयी है। 21 मई से गर्मी थोड़ी और बढ़ेगी। पलामू में इसी वक्त हिट वेब देखने को मिलेगी। 22 मई को हीटवेव का फैलाव हो सकता है। 23 मई तक पलामू प्रमंडल के अलावा कोल्हान के इलाके में हीटवेव होगी। IMD का लोगों से अपील है कि जब तक जरूरी नहीं हो 11 बजे से 3 बजे तक बाहर निकलने से बचें। राज्य के कई इलाकों में 23 मई तक कहीं-कहीं गरज, चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है। राज्य में तापमान लगातार बढ़ रहा है कई जगहों पर तापमान 40 के पार हो गया है। राजधानी रांची का अधिकतम तापमान शुक्रवार 40 डिग्री रहा, वहीं डाल्टेनगंज का 42 डिग्री दर्ज किया गया। जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार रहा।
इसे भी पढ़ें : कल से बढ़ेगा तापमान, देखें IMD ने क्या कहा…
इसे भी पढ़ें :इन राज्यों में 72 घंटे बाद भारी बारिश, आंधी-ओलावृष्टि, झारखंड में हीटवेव
इसे भी पढ़ें :फिर पलटी मारेगा मौसम, 19 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश
इसे भी पढ़ें :बिहार में इस दिन दस्तक देगा मानसून, अगले 24 घंटों में…
इसे भी पढ़ें : यहां 25 मई को दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन, सीएम ने ट्वीट कर कहा…
इसे भी पढ़ें :रांची-पटना वंदे भारत का परिचालन अब इस माह होगा
इसे भी पढ़ें :अगले महीने एक और रूट पर दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन! देखें कहां
इसे भी पढ़ें :झारखंड को मिलेगी तीसरी वंदे भारत ट्रेन, जानें रूट
इसे भी पढ़ें :रांची से शुरू होगी एक और वंदे भारत ट्रेन, देखें कहां के लिए
इसे भी पढ़ें :यात्रीगण ध्यान दें…रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन इस दिन चलेगी!














