spot_img

झारखंड को मिलेगी तीसरी वंदे भारत ट्रेन, जानें रूट

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI : झारखंड को दो नहीं तीन वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने वाली है।  रांची-पटना और रांची-हावड़ा के बाद अब जमशेदपुर-हावड़ा के लिए झारखंड को तीसरी वंदे भारत ट्रेन मिलेगी। वहीं, मई के बदले अब जून में रांची-पटना के लिए वंदे भारत का परिचालन होगा। चार महीने बाद रांची-हावड़ा के लिए वंदे भारत ट्रेन पटरी पर दौड़ेगी। अंत में जमशेदपुर के लिए ट्रेन का परिचालन होगा, जिसकी तिथि का ऐलान अभी नहीं किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पुरी में वंदे भारत ट्रेन के उदघाटन कार्यक्रम में इस बात की जानकारी दी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भविष्य में और भी वंदे भारत का परिचालन किया जायेगा । रांची-पटना के लिए 16 बोगी वाली वंदे भारत ट्रेन मिलने की संभावना है। पहले यह 08 बोगी  मिलने की संभावना थी।  रेल मंत्री ने बताया कि झारखंड को 16 बागी वाली वंदे भारत ट्रेन मिलने की संभावना है, जिससे यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।इस ट्रेन को मेसरा स्टेशन से होकर चलाने की तैयारी चल रही है। इसे लेकर हटिया स्टेशन पर साफ-सफाई और रंग रोगन का काम तेजी से चल रहा है। पटरियों की भी रंगाई चल रही है। प्लेटफार्म पर टूटे स्लैप का मेंटेनेंस किया जा रहा है। ट्रेन पर पथराव ना हो इसके लिए आरपीएफ की विशेष तैनाती की जाएगी।

रेल मंत्री ने कहा अब तक जितनी भी जगह पर वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन किया गया है, वह ट्रेन का रैक 20 दिन पहले उपलब्ध करा दिया गया है। ऐसे में संबंधित डिवीजन द्वारा ट्रेन चलाने के पहले ट्रायल किया जाता है। तीन बार ट्रेन को पटरी पर दौड़ाया जाता है। इसके बाद ही ट्रेन को चलाने के लिए तिथि निर्धारित होती है। उम्मीद है कि रांची-पटना वंदे भारत के साथ भी कुछ ऐसा ही होगा।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में इस दिन होगी बारिश, पढ़ें IMD का नया अपडेट

इसे भी पढ़ें : अगले 5 दिनों के दौरान इन राज्यों में भारी बारिश

इसे भी पढ़ें : रेल मंत्री का वंदे भारत ट्रेन पर बड़ा बयान, रांची में…

इसे भी पढ़ें : 11 IAS इधर से उधर, इनका दूसरी बार हुआ ट्रांसफर

इसे भी पढ़ें : क‌ई वरिष्ठ IPS अफसरों का Transfer, इन्हें मिला डीजी SSIT का अतिरिक्त प्रभार

इसे भी पढ़ें : Breaking : ममता कुमारी बनीं लालपुर थानेदार, 10 और अधिकारी इधर से उधर… देखें लिस्ट

इसे भी पढ़ें : रांची से बिहार के लिए समर स्पेशल ट्रेन शुरू, जानें रूट…

इसे भी पढ़ें : चलती JCB से सटा महिला का सिर, देखें LIVE वीडियो…

इसे भी पढ़ें : मासूम की ला’श देख खड़े हुए रोंगटे, देखें क्यों…

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के सभी स्कूल कल रहेंगे बंद, आदेश जारी…

Ranchi : मोहर्रम के मौके पर 27 जून (शनिवार)...

NH-19 पर दर्दनाक हा’दसा, उजाड़ गया परिवार…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र में...

7 महीने पहले हुई शादी, ससुराल वालों पर खौफनाक इल्जाम!

Palamu : पलामू के तरहसी थाना क्षेत्र में इलाज...