Kohramlive : उत्तर पश्चिम से आ रही गर्म हवाओं के चलते उमस में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। हालांकि अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन सोमवार से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के आसार है। शनिवार को प्रदेश भर में अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और एआरजी सक्ती में सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियलस दर्ज हुआ। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि द्रोणिका के प्रभाव से बस्तर क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदलने के आसार है और उस क्षेत्र में अंधड़ चलने और बारिश के आसार है। शनिवार को सुकमा में 5 सेमी, दंतेवाड़ा में 4 सेमी,जगदलपुर में 3 सेमी वर्षा हुई, इसके साथ ही कुछ अन्य क्षेत्रों में भी हल्की बारिश हुई थी। बता दें की मानसून के चार दिन विलंब से आने की संभावना है। जगदलपुर में 13 जून, रायपुर में 16 जून और अंबिकापुर सहित प्रदेश भर में 21 जून से मानसून सक्रिय होने की संभावना है।
इसे भी पढ़ें :इन राज्यों में 72 घंटे बाद भारी बारिश, आंधी-ओलावृष्टि, झारखंड में हीटवेव
इसे भी पढ़ें :बिहार में इस दिन दस्तक देगा मानसून, अगले 24 घंटों में…
इसे भी पढ़ें :फिर पलटी मारेगा मौसम, 19 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश
इसे भी पढ़ें :झारखंड में इस दिन होगी बारिश, पढ़ें IMD का नया अपडेट
इसे भी पढ़ें :अगले 5 दिनों के दौरान इन राज्यों में भारी बारिश
इसे भी पढ़ें :IMD ने जारी किया नया अपडेट, अगले 24 घंटे में…
इसे भी पढ़ें :झारखंड में इस दिन दस्तक देगा मॉनसून, देखें…
इसे भी पढ़ें :मौसम विभाग ने राज्य में जारी किया येलो अलर्ट
इसे भी पढ़ें :अगले तीन घण्टों के दौरान इन जिलों में बारिश, देखें
इसे भी पढ़ें :23 मई तक झमाझम बारिश, अगले 48 घंटों में…






