Kohramlive : उत्तराखंड को जल्द वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। नई दिल्ली और देहरादून के बीच वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत 25 मई से होगी। पीएम मोदी वंदे भारत एक्सप्रेस को नई दिल्ली में हरी झंडी दिखाएंगे। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्विटर पर इस बात की पुष्टि की है। मुख्यमंत्री ने लिखा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड की विकास यात्रा में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। 25 मई को प्रधानमंत्री के कर कमलों से उत्तराखंड को वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है, जो कि देहरादून से नई दिल्ली के बीच चलेगी। उन्होंने लिखा है कि इस अभूतपूर्व सौगात के लिए प्रधानमंत्री का सभी प्रदेशवासियों की ओर से करोड़ों बार आभार। बता दें कि शुक्रवार को उत्तर रेलवे के अधिकारियों की टीम देहरादून पहुंची। टीम ने देहरादून रेलवे स्टेशन का मुआयना किया। रेलवे अधिकारियों ने देहरादून से वंदे भारत ट्रेन शुरू होने की जानकारी दी। उनके मुताबिक, यह 18वीं वंदे भारत ट्रेन होगी, जो 160 किमी/घंटे की स्पीड से चलेगी। माना जा रहा है कि वंदे भारत ट्रेन के जरिये देहरादून से दिल्ली का सफर करीब साढ़े तीन घंटे में पूरा हो सकेगा।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखण्ड की विकास यात्रा में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। 25 मई के दिन प्रधानमंत्री जी के कर कमलों से उत्तराखण्ड को ‘वंदे भारत ट्रेन’ की सौगात मिलने जा रही है, जो कि देहरादून से नई दिल्ली के बीच चलेगी।
इस…
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) May 19, 2023
इसे भी पढ़ें :2000 के नोटों को बदलने को लेकर बड़ा अपडेट, देखें क्या…
इसे भी पढ़ें :कैंप में BMP जवान को SLR से ठोक डाला, देखें कैसे…
इसे भी पढ़ें :सलामती की मांगी दुआ… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :लालपुर थानेदार ममता कुमारी ने लिया चार्ज…
इसे भी पढ़ें :बरगद के पेड़ तले पिया की सलामती की दुआ… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :फिर पलटी मारेगा मौसम, 19 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश
इसे भी पढ़ें :झारखंड में इस दिन होगी बारिश, पढ़ें IMD का नया अपडेट
इसे भी पढ़ें :बिहार में इस दिन दस्तक देगा मानसून, अगले 24 घंटों में…




