Kohramlive Desk : कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण रेलवे ने शुक्रवार यानी 6 जनवरी को 315 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया। रद्द ट्रेनों में पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, असम, हिमाचल प्रदेश, बिहार और तमिलनाडु के बीच चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रद्द ट्रेनों की सूची देख लें।
19 ट्रेनों का रूट डायवर्ट
कुल रद्द ट्रेनों में 47 को आंशिक रूप से रद्द किया गया है। 13 ट्रेनों को खराब मौसम को देखते हुए रिशेड्यूल किया गया है। साथ ही 19 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है।
दिल्ली आने वाली लंबी दूरी की ट्रेनें रद्द
रद्द होने वाली इन ट्रेनों में पैसेंजर, मेल और एक्सप्रेस गाड़ियां शामिल हैं। इससे जम्मू, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और प. बंगाल के रेल यातायात को ज्यादा प्रभावित किया है। नई दिल्ली आने-जाने वाली लंबी दूरी की कई रेलगाड़ियों को शुक्रवार को रद्द किया गया है।
ये प्रमुख ट्रेनें रद्द
जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है, उनमें एक्सप्रेस जींद दिल्ली जंक्शन, सुपरफास्ट चंडीगढ़, सुपरफास्ट अमृतसर जंक्शन- चंडीगढ़, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस कामाख्या- आनंद विहार टर्मिनल, डबल डैकर एसी लखनऊ- आनंद विहार टर्मिनल, डबल डेकर एसी आनंद विहार, लिच्छवी एक्सप्रेस सीतामढ़ी, ऊंचाहार एक्सप्रेस प्रयागराज संगम-चंडीगढ़, एक्सप्रेस स्पेशल पठानकोट, विक्रमशिला एक्सप्रेस आनंद विहार टर्मिनल- भागलपुर और अमृतसर जंक्शन और अजमेर के बीच चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें :रांची पहुंचे अमित शाह
इसे भी पढ़ें :झारखंड DGP के दावेदार 3-A, पहले पायदान पर कौन… जानें
इसे भी पढ़ें :JAC की 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, यहां देखें पूरा Schedule
इसे भी पढ़ें :चुनौतियों से निपटने में आपका प्रशिक्षण, बुद्धि और विवेक काम आएगा : CM हेमंत
इसे भी पढ़ें :‘सरदार खान’ का फिर हैक हुआ Twitter अकाउंट
इसे भी पढ़ें :दिन भर की बड़ी खबरें @ 06.01.2023 #Jhatpat
इसे भी पढ़ें :अब आदमखोर बाघ का आतंक, सुनीता और कुमकुम ल*हुलूहान, देखें
इसे भी पढ़ें :फ्लाइट में ओछी हरकत करने वाला शख्स हुआ टर्मिनेट… देखें
इसे भी पढ़ें :नहीं रहे MS Dhoni पर बनी फिल्म के मशहूर डायरेक्टर Sunil Babu
इसे भी पढ़ें :#Rishabhpant से मिलने पहुंची उर्वशी… देखें















