Bihar : बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुये आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बुधवार सुबह दरभंगा के केवटी प्रखंड के BDO चंद्रमोहन पासवान के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी। टीम ने एक साथ 6 ठिकानों पर रेड मारी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। छापेमारी केवटी मुख्यालय के सरकारी आवास, दरभंगा के बहादुरपुर स्थित निजी घर, मधुबनी के बाबूबरही स्थित पैतृक आवास, सीतामढ़ी स्थित ससुराल समेत अन्य ठिकानों पर की जा रही है। सभी जगहों पर दस्तावेजों और संपत्तियों की गहन जांच चल रही है।
BDO ऑफिस खुलवाकर शुरू हुई जांच
EOU की टीम ने केवटी प्रखंड कार्यालय खुलवाकर भी जांच शुरू कर दी। अधिकारी कर्मियों के साथ अंदर पहुंचे और फाइलें, पंजी, आलमारी और सरकारी रिकॉर्ड खंगालने लगे। सुबह करीब 10:30 बजे प्रधान लिपिक के पहुंचने के बाद औपचारिक प्रक्रिया पूरी की गई, जिसके बाद दस्तावेजों की विस्तृत जांच शुरू हुई। आर्थिक अपराध इकाई के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में चंद्रमोहन पासवान के पास 89.13 लाख रुपये की आय से अधिक संपत्ति होने के प्रमाण मिले हैं। यह उनकी ज्ञात आय से करीब 81 प्रतिशत ज्यादा बताई जा रही है।
DSP राजन कुमार की अगुवाई में कार्रवाई
यह पूरी कार्रवाई EOU के DSP राजन कुमार के नेतृत्व में चल रही है। सरकारी आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है। टीम जमीन, निवेश, बैंक खातों, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और वित्तीय दस्तावेजों की जांच कर रही है। EOU ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) के तहत आर्थिक अपराध थाना कांड संख्या 09/26 दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि विशेष न्यायालय निगरानी, मुजफ्फरपुर से तलाशी वारंट मिलने के बाद यह बड़ी कार्रवाई शुरू की गई। सूत्रों के मुताबिक, EOU लंबे समय से BDO की संपत्तियों और वित्तीय लेनदेन पर नजर रख रही थी। शुरुआती जांच में कुछ अहम सुराग भी हाथ लगे हैं, हालांकि अधिकारी तलाशी पूरी होने के बाद ही विस्तृत जानकारी साझा करने की बात कह रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : रांची दुष्कर्म मामले में ओली विश्वकर्मा को कोर्ट से झटका…
इसे भी पढ़ें : SIR पर आ गया सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, क्या कहा… जानें
इसे भी पढ़ें : लकड़ी चुनने घर से निकली, फिर नहीं लौटी दोनों…
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में सेफ्टी टैंक बना काल, एक-एक कर निगल गया परिवार…
इसे भी पढ़ें : वास्तु शास्त्र के ये छोटे-छोटे नियम घर में ला सकते हैं पॉजिटिव एनर्जी…






