Ranchi : राजधानी रांची में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया है। SSP के निर्देश पर ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बीते दो दिनों में 30 से ज्यादा अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 135 से अधिक लंबित वारंटों का निष्पादन किया गया है। रुरल और सिटी SP के नेतृत्व में चलाये गये इस अभियान में जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में देर रात तक छापेमारी की गई। पुलिस टीमों ने फरार अपराधियों, वारंटियों और संदिग्धों पर शिकंजा कसते हुये कई ऐसे आरोपियों को भी दबोचा, जो लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे थे।
अपराध नियंत्रण के लिए खास रणनीति
रांची पुलिस के मुताबिक, “ऑपरेशन प्रहार” अपराध नियंत्रण, वारंट निष्पादन और संगठित अपराध पर लगाम कसने की विशेष रणनीति का हिस्सा है। इसे तय समय-समय पर दोबारा एक्टिव कर बड़े पैमाने पर चलाया जाता है, ताकि अपराधियों में पुलिस का खौफ बना रहे। अभियान के दूसरे चरण में जिले के सभी SP, DSP, थाना प्रभारी और पुलिसकर्मी शामिल रहे। अलग-अलग इलाकों में एक साथ दबिश देकर पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ तेज की।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में इस रोज बकरीद की छुट्टी, आदेश जारी…
इसे भी पढ़ें : BDO चंद्रमोहन पासवान के कई ठिकानों पर रेड, ससुराल तक पहुंची टीम…
इसे भी पढ़ें : रांची दुष्कर्म मामले में ओली विश्वकर्मा को कोर्ट से झटका…
इसे भी पढ़ें : SIR पर आ गया सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, क्या कहा… जानें
इसे भी पढ़ें : लकड़ी चुनने घर से निकली, फिर नहीं लौटी दोनों…






