वास्तु शास्त्र के ये छोटे-छोटे नियम घर में ला सकते हैं पॉजिटिव एनर्जी…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : कभी आपने महसूस किया है, कुछ घरों में कदम रखते ही मन को सुकून मिलने लगता है, वहीं, कुछ जगहों पर बिना वजह बेचैनी महसूस होती है। वास्तु शास्त्र कहता है कि इसके पीछे सिर्फ दीवारें या सजावट नहीं, बल्कि घर की ऊर्जा यानी “एनर्जी” होती है। यह एनर्जी हमारे रोजमर्रा के छोटे-छोटे कामों से भी प्रभावित होती है। सुबह की शुरुआत से लेकर शाम की आदतों तक, अगर कुछ आसान नियमों का पालन किया जाये, तो घर में सुख-शांति, सकारात्मकता और खुशहाली बनी रह सकती है।

सुबह उठते ही खोल दें दरवाजे और खिड़कियां

वास्तु शास्त्र के अनुसार सुबह उठते ही सबसे पहला काम घर की खिड़कियां और दरवाजे खोलना चाहिये। ऐसा करने से घर में ताजी हवा और सूर्य की पहली किरण प्रवेश करती है। मान्यता है कि सुबह की धूप घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर वातावरण को शुद्ध बनाती है। इसके साथ ही मन शांत रहता है और दिन की शुरुआत भी सकारात्मक होती है।

मुख्य द्वार की सफाई को न करें नजरअंदाज

घर का मुख्य द्वार सिर्फ आने-जाने का रास्ता नहीं माना जाता, बल्कि इसे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है। इसलिए सुबह उठकर मुख्य दरवाजे की साफ-सफाई जरूर करनी चाहिये। साफ और व्यवस्थित प्रवेश द्वार घर में सुख-समृद्धि को आकर्षित करता है।

पूजा-पाठ या शांत ध्यान से करें दिन की शुरुआत

सुबह स्नान के बाद कुछ समय पूजा-पाठ, ध्यान या शांत बैठकर भगवान का स्मरण करने में लगाना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इससे मन स्थिर होता है और पूरे दिन सकारात्मक सोच बनी रहती है। अगर चाहें तो सुबह और शाम घर में दीपक या अगरबत्ती भी जला सकते हैं। इससे घर का माहौल और अधिक पवित्र महसूस होता है।

शाम को बाहर से लौटें तो पहले करें ये काम

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर लोग बाहर से आकर सीधे कमरे में चले जाते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा नहीं करना चाहिये। घर में प्रवेश करने से पहले हाथ-पैर धोना शुभ माना गया है। मान्यता है कि इससे बाहर की थकान और नकारात्मक ऊर्जा घर के अंदर नहीं आती। इसके बाद घर में हल्की रोशनी जरूर करनी चाहिये, ताकि अंधेरा और नकारात्मकता घर में जगह न बना सके।

गंदगी और टूटी चीजें बढ़ाती हैं निगेटिविटी

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में फैली गंदगी और टूटी-फूटी चीजें नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं। इसलिए हर सुबह और शाम हल्की सफाई जरूर करनी चाहिये। खासकर किचन और मुख्य द्वार की सफाई को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिये। अगर घर में कोई टूटा सामान, खराब घड़ी या बेकार वस्तु पड़ी हो, तो उसे तुरंत बाहर कर देना बेहतर माना जाता है।

खुशबू और परिवार का साथ भी बढ़ाता है पॉजिटिव माहौल

घर में हल्की और सुकून देने वाली खुशबू सकारात्मक माहौल बनाने में मदद करती है। धूप, कपूर या प्राकृतिक सुगंध का इस्तेमाल घर के वातावरण को शांत और पवित्र बना सकता है। वहीं शाम के समय परिवार के साथ बैठकर कुछ सुकून भरे पल बिताना भी बेहद जरूरी माना गया है। क्योंकि जहां प्यार, बातचीत और अपनापन होता है, वहां सकारात्मक ऊर्जा अपने आप बसने लगती है।

छोटी आदतें, बड़ा असर

वास्तु शास्त्र सिर्फ दिशा और निर्माण तक सीमित नहीं है। यह हमारी रोजमर्रा की आदतों और जीवनशैली से भी जुड़ा हुआ माना जाता है। सुबह की धूप, शाम का दीपक, घर की सफाई और परिवार के साथ बिताया गया समय, ये छोटी-छोटी बातें ही घर को खुशहाल और ऊर्जा से भरपूर बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें : अब पेट्रोल नहीं, गन्ने से दौड़ेगी कार…

इसे भी पढ़ें : बकरीद पर 2 दिन बंद रहेंगे बैंक! जानें अपने शहर का हाल

इसे भी पढ़ें : 27 लाख लूट के मास्टरमाइंड का एन’काउंटर…

इसे भी पढ़ें : रांची में अड्डेबाजी और नशापान करने वालों को चेतावनी…

इसे भी पढ़ें : खेलते-खेलते तालाब में डूबे तीन जिगरी दोस्त…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

SIR पर आ गया सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, क्या कहा… जानें

New Delhi : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण...

लकड़ी चुनने घर से निकली, फिर नहीं लौटी दोनों…

Garhwa : गढ़वा के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के...

हजारीबाग में सेफ्टी टैंक बना काल, एक-एक कर निगल गया परिवार…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र के कुद...

अब पेट्रोल नहीं, गन्ने से दौड़ेगी कार…

Kohramlive : भारत की सड़कों पर जल्द एक ऐसा...

बकरीद पर 2 दिन बंद रहेंगे बैंक! जानें अपने शहर का हाल

New Delhi : ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मौके पर देशभर...