New Delhi : अगर आप आने वाले दिनों में एअर इंडिया से सफर करने वाले हैं, तो यह खबर आपके काम की है। बढ़ती ईंधन कीमतों और परिचालन खर्च के दबाव के बीच एअर इंडिया ने घरेलू उड़ानों में 20 से 22 फीसदी तक कटौती करने का फैसला लिया है। इससे कई रूटों पर उड़ानों की संख्या अस्थायी रूप से कम हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक, कंपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में पहले ही करीब 27 फीसदी कटौती कर चुकी है। फिलहाल एअर इंडिया हर हफ्ते करीब 4400 उड़ानें संचालित करती है, जिनमें 3600 घरेलू और 800 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शामिल हैं।
जून से अगस्त तक असर
एअर इंडिया ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि जून से अगस्त 2026 के बीच कुछ अंतरराष्ट्रीय सेवाओं में पहले से घोषित बदलावों के साथ अब कुछ घरेलू रूटों पर भी उड़ानें अस्थायी रूप से घटाई जायेंगी।
वजह क्या है?
कंपनी के मुताबिक, लगातार ऊंची ईंधन कीमतों के कारण परिचालन लागत बढ़ी है, जिसका असर उड़ान सेवाओं पर पड़ रहा है। हालांकि एयरलाइन ने साफ किया है कि यात्रियों की मांग और हालात की लगातार समीक्षा की जायेगी और स्थिति सामान्य होने पर उड़ानों की संख्या फिर बढ़ाई जा सकती है।
यात्रियों को क्या मिलेगा विकल्प?
एअर इंडिया ने कहा कि जिन यात्रियों की उड़ानें प्रभावित होंगी, उन्हें दूसरी फ्लाइट में सीट, तारीख बदलने की सुविधा या पूरा रिफंड देने का विकल्प मिलेगा।
इसे भी पढ़ें : ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत रांची पुलिस का बड़ा एक्शन… जानें
इसे भी पढ़ें : झारखंड में इस रोज बकरीद की छुट्टी, आदेश जारी…
इसे भी पढ़ें : BDO चंद्रमोहन पासवान के कई ठिकानों पर रेड, ससुराल तक पहुंची टीम…
इसे भी पढ़ें : रांची दुष्कर्म मामले में ओली विश्वकर्मा को कोर्ट से झटका…
इसे भी पढ़ें : SIR पर आ गया सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, क्या कहा… जानें






